एक्सप्लोरर

दिल्ली में CRPF के 68 और जवान कोरोना पॉजिटिव, दो हफ्तों में 122 संक्रमित

एक हेड कांस्टेबल के पॉजिटिव निकलने के बाद सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के जवानों का टेस्ट किया गया था. इसके बाद से कई जवान पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.

नई दिल्ली: राजधानी में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 68 और जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी जवान पूर्वी दिल्ली में एक बटालियन के कैंप से जुड़े हैं. दो हफ्तों में इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 122 हो गई है और सीआरपीएफ में कोविड-19 के मामलों की संख्या 127 है, जिनमें से 1 जवान ठीक हो चुका है और 1 की मौत हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 100 सीआरपीएफ जवानों की टेस्टिंग के रिजल्ट आने बाकी हैं.

शुक्रवार को सीआरपीएफ के 12 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. सभी 12 संक्रमित जवान पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के हैं. बटालियन के बेस कैंप से कुछ किलोमीटर दूर मंडावली में दिल्ली सरकार के एक केंद्र में इनको क्वांरटीन में रखा गया है. इससे पहले, 117 सीआरपीएफ जवानों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट मिली थी.

अर्धसैनिक बल के 55 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर की मौत

रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 194वीं बटालियन के सीआरपीएफ का एक जवान इस महीने की शुरुआत में अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव निकला था. अर्धसैनिक बल के 55 वर्षीय एक सब-इंस्पेक्टर ने मंगलवार को कोरोना के कारण दम तोड़ दिया.

कोरोना जांच से गुजरे 89 कर्मियों में से कुल छह गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए. मंगलवार को 12 अन्य जवानों को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया. 26 अप्रैल को पंद्रह सीआरपीएफ जवान पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार हेड कांस्टेबल उसी बटालियन के हैं, जिसके नौ जवान 24 अप्रैल को कोरोना वायरस पॉजिटिव पॉजिटिव पाए गए थे.

दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस से कुल 3738 लोगों के संक्रमित होने के साथ 61 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में अब 2510 एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: तब्लीगी जमात मामले की जांच कर रही टीम के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस: सिर्फ एक क्लिक में देखें देश के सभी राज्यों की Red, Orange और Green जोन लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget