एक्सप्लोरर

दिल्ली: लगातार चौथे दिन कोरोना के 400 से ज़्यादा नए मामले, AAP विधायक बोले- बाज़ारों में सख्ती बढ़ाई जाए

कोरोना के बढ़ते मामलों पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली को भी चौकन्ना रहने की ज़रूरत है, ताकि अन्य राज्यों जैसी स्तिथि न हो.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नए मामले लगातार चौथे दिन 400 से ज़्यादा रिपोर्ट किये गये हैं. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 407 नए मामले सामने आये हैं और कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6 लाख 43 हज़ार 696 पर पहुंच गया है. साथ ही कोरोना की संक्रमण दर 0.6 फीसदी हो गई है और रिकवरी दर घटकर 97.94 फीसदी पर पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की दर 0.35 फीसदी हो गई है और कोरोना से मृत्यु दर 1.7 फीसदी है.

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के मौजूदा सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हज़ार 262 हो गई है, जो कि 19 जनवरी के बाद से सक्रिय मरीज़ों की सबसे बड़ी संख्या है. 19 जनवरी को दिल्ली में 2 हज़ार 334 सक्रिय मरीज थे. वहीं, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 270 है. 15 जनवरी के बाद से ये होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ों की सबसे बड़ी संख्या है. 15 जनवरी को होम आइसोलेशन में 1 हज़ार 275 मरीज थे. बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 10 हज़ार 941 पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 350 है, अब तक ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 6 लाख 30 हज़ार 493 है.

कोरोना के बढ़ते मामलों पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली को भी चौकन्ना रहने की ज़रूरत है, ताकि अन्य राज्यों जैसी स्तिथि न हो. सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कोरोना के बीच बीच में पीक या स्पाइक आते हैं जिसकी वजह कोरोना के जीवाणु में म्युटेशन होता है. ये एक चक्र है, कोरोना का वायरस हर थोड़े समय में नया रूप धारण करता है. ऐसे में मास्क पहनना और बार बार हाथ धोना ज़रूरी है. हम दिल्ली सरकार से आग्रह करेंगे कि बाज़ारों में सख़्ती बढ़ाई जाए, ताकि बाज़ार तो चलते रहें, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी होता रहे. जैसे अन्य राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है, वैसा दिल्ली में कोरोना न बढ़े इसलिए हमें पहले से चौकन्ना रहने की ज़रुरत है."

हालांकि सख्ती बढ़ाने पर सौरभ भारद्वाज ने ये भी कहा कि सरकार के सामने दो तरह की दिक्कत है. ज्यादा चालान कटते हैं तो भाजपा वाले शोर मचाने लगते हैं कि केजरीवाल अपनी जेब भर रहे हैं. ऐसे में सरकार के लिए स्तिथि को बैलेंस करना मुश्किल होता है क्योंकि ज्यादा चालान कटने पर पब्लिक परेशान होती है और जब चालान कम कटते हैं तो लापरवाही शुरू हो जाती है.

बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सांसद लॉकेट चटर्जी भी लड़ेंगी चुनाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget