एक्सप्लोरर

बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और सांसद लॉकेट चटर्जी भी लड़ेंगी चुनाव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 63 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसमें बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो और लॉकेट चटर्जी का भी नाम शामिल है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इसमें 63 उम्मीदवारों का एलान किया गया. इसमें बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है. इसके अलावा लोकसभा सांसद निसिथ प्रामाणिक और स्वपन दास गुप्ता को भी टिकट दिया है. स्वपन दास गुप्ता राज्यसभा के सांसद हैं.

राजीव बनर्जी को भी टिकट

वहीं टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राजीव बनर्जी को डोमजूर सीट से टिकट दिया गया है. इसके साथ ही अलीपुरद्वार से पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लहरी, चण्डीताला से अभिनेता यशदास गुप्ता, बिहाला ईस्ट से पायल सरकार, क़स्बा से डॉ इंद्रनील खान,  हावड़ा स्यामपुर से अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती, चुचुड़ा से लॉकेज चटर्जी, सोनारपुर साउथ से अंजना बासु और हावड़ा दक्षिण से रनती देव सेन गुप्ता को टिकट दिया है.

बसंती सीट से रमेश माजी, कुलतली सीट से मिंटू हलधर, कुलपी से प्रणब मल्लिक, रैदिघी से शंतनु बपली, मंदिरबाजार से दिलीप जाटुवा, जोयनगर से रोबिन सरदार, कैनिंन पश्चिम से अर्नाब रॉय, कैनिंग पुरबा से कालीपद नस्कर, बरूईपुर पश्चिम से देबापम चट्टोपाध्याय, मगराहत पुरबा से चंदन नस्कर, मगराहत पश्चिम से मानस साहा, डायमंड हार्बर से दिपक हल्दर, सतगछिया से चंदन पॉल दास, बिष्णुपुर से अग्निश्वर नस्कर, उलूबेरिया उत्तर से चिराब बेरा को टिकट मिला है.

200 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी-अरुण सिंह

बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है. उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 200 से ज्यादा सीट जीतने वाली है.

पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर आठ चरणों में होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 27 मार्च को 30 सीटों, दूसरे चरण में 1 अप्रैल को 30 सीटों, तीसरे चरण में 6 अप्रैल को 31 सीटों, चौथे चरण में 10 अप्रैल को 44 सीटों, पांचवे चरण में 17 अप्रैल को 45 सीटों, छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों तो आखिरी और आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को आएंगे.

तमिलनाडु: बीजेपी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की लिस्ट, खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स से टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget