एक्सप्लोरर

दिल्ली: पानी के टैंकरों के पास लगने वाली कतार पर भी दिख रहा है कोरोना का असर

पानी के टैंकरों के पास लगने वाली कतार पर भी कोरोना का असर दिखाई दे रहा है.पानी के टैंकरों के पास पानी भरने आए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना से जंग लड़ने के लिए देशभर में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को बुनियादी जरूरत की चीजें भी आसानी से मिलती रहें. देश की राजधानी दिल्ली में भी 20 जगहों को हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया है. वहीं बाकी सभी इलाकों में लॉकडाउन का पालन करवाया जा रहा है.

इस सबके बीच गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लिहाजा कई इलाकों में पानी की दिक्कत भी सामने आने लगी हैं. लेकिन जिन इलाकों में पानी के टैंकर पहुंच रहे हैं वहां पर भी अब तस्वीर पहले की तुलना में बदली हुई है. इन पानी के टैंकरों से पानी लेने आने वालों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का पाठ पढ़ाया जा रहा है और उसके बाद ही पानी मिल रहा है.

दिल्ली में पानी टैंकर के पास लगी भीड़ को भी दिया जा रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ

दिल्ली के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर पानी की किल्लत के चलते वाटर टैंकर भेजे जाते हैं. हर साल गर्मियों की शुरुआत होते ही पानी की समस्या सामने आने लगती है और हर साल जब भी इन इलाकों में वॉटर टैंकर पहुंचते हैं तो सैकड़ों लोग वॉटर टैंकर के आसपास लाइन लगाकर खड़े नजर आते थे. लेकिन फिलहाल कोरोना के चलते अब वह तस्वीर भी बदली हुई नजर आ रही है।

इलाकों में वॉटर टैंकर तो जरूर पहुंच रहे हैं लेकिन उसके साथ ही एक पुलिस के जवान को भी तैनात किया जा रहा है. जिसकी जिम्मेदारी यह है कि लोग भीड़ लगाकर पानी लेने के लिए ना खड़े हों. दिल्ली पुलिस के जवान की मदद के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी भी मौजूद हैं. जो लगातार लोगों को भीड़ ना लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व के बारे में बता रहे हैं.

एक निश्चित दूरी पर खड़े होने और मास्क लगाने पर ही मिल रहा है पानी

दिल्ली जल बोर्ड के वॉटर टैंकर के पास जो लोग पानी लेने आ रहे हैं उनको यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जा रहा है कि उनके चेहरे पर मास्क जरूर हो. अगर चेहरे पर मास्क नहीं है तो फिर पानी देने से पहले कहा जा रहा है कि घर से मास्क लेकर आएं और अगर मास्क नहीं है तो रुमाल या किसी और कपड़े से ही सही चेहरा ढका हो.

इसके जरिये कोशिश यही की जा रही है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जाए. लेकिन लोगों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशानी का सामना भी ना करना पड़े और इसी को ध्यान में रखते हुए यह इंतजाम किया गया है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली: सील किये गए इलाकों में ना हो जरूरी सामान की दिक्कत, सरकार और प्रशासन ने उठाए समुचित कदम

Lockdown: यूपी पीसीएस मेंस 2019 और आरओ –एआरओ प्रीलिम्स 2016 परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget