एक्सप्लोरर

ED Raid: अरविंद केजरीवाल की पत्नी के रिश्तेदार के यहां ED की रेड, FEMA मामले में हुई कार्रवाई

Sunita Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्तमान में शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में हैं. इस समय उनसे जुड़ी जानकारियां उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल दे रही हैं.

ED Raid: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के दूर के रिश्तेदार के यहां पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने 26 मार्च (मंगलवार) सुबह 8 बजे से लेकर 27 मार्च (बुधवार) शाम 6 बजे तक छापेमारी की है. ईडी की तरफ से ये कार्रवाई FEMA से जुड़े एक पुराने मामले में हुई है. सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम एसपी गुप्ता बताया गया है, जिनके दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में स्थित घर पर छापेमारी की गई है. 

ईडी की टीम की 34 घंटे तक चली छापेमारी में एसपी गुप्ता के घर का कोना-कोना छान मारा गया है. अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि टीम को वहां से क्या-क्या मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक, FEMA (विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम) से जुड़े एक पुराने मामले में ईडी का एक्शन देखने को मिला है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. 

केजरीवाल की आज खत्म हो रही ईडी की हिरासत

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से ये छापेमारी ऐसे समय पर की गई है, जब दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं. उनकी कस्टडी की अवधि गुरुवार (28 मार्च) को समाप्त हो रही है, जिसके बाद ईडी केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करने वाली है. माना जा रहा है कि ईडी ने शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई अहम सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं, जिनके जरिए वह केजरीवाल की फिर से कस्टडी की मांग कर सकती है. 

कोर्ट में बड़ा खुलासा करेंगे केजरीवाल

वहीं, सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल अदालत में पेशी के दौरान बड़ा खुलासा करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले. मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए. केंद्र को इससे दिक्कत थी. क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: साउथ लॉबी का रोल, LG की भूमिका... शराब नीति केस में कोर्ट में क्या खुलासा करेंगे अरविंद केजरीवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget