एक्सप्लोरर

2024 की जंग शुरू, विश्वगुरु के जवाब में अरविंद केजरीवाल का नया नारा- 'मेक इंडिया नंबर-1'

AAP Make India Number One Campaign: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भारत को नंबर एक बनाने की मुहिम की शुरुआत की है.

Arvind Kejriwal Make India Number One Campaign: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भारत (India) को नंबर एक बनाने के अभियान 'मेक इंडिया नंबर-1' की आज शुरुआत की. इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार भारत को विश्वगुरू (Vishwaguru) बनाने की बात कहती आई है. सीएम केजरीवाल के मेक इंडिया नंबर वन अभियान को भारत को विश्वगुरू बनाने की मोदी सरकार की मुहिम के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

2024 में आम चुनाव (Lok Sabha Election 2024) होना है और दो बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनाती आ रही है. अगले चुनाव में अभी वक्त है लेकिन सभी पार्टियां चुनावी कमर कसती नजर आ रही हैं. सीएम केजरीवाल के मेक इंडिया नंबर वन अभियान को 2024 की चुनावी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है. 

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''देश का हर आदमी चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर वन बनना चाहिए. हर भारतीय चाहता है कि भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए. हर भारतीय चाहता है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने. हर भारतीय चाहता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने. दोस्तों, भारत एक महान देश है. भारत की सभ्यता कई हजार साल पुरानी है. एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया के अंदर बजा करता था. हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर एक देश बनाना है. आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं और इस मिशन का नाम है- मेक इंडिया नंबर वन. 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है. इस देश के हर नागरिक को इस मिशन के साथ जोड़ना है. आजादी को 75 साल हो गए. इन 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ पाया. भारत ने बहुत कुछ हासिल किया लेकिन लोगों के अंदर एक गुस्सा है, लोगों के अंदर एक क्रोध है, लोगों के अंदर एक प्रश्न है कि इन 75 वर्षों के अंदर.. कई ऐसे देश हैं, छोटे-छोटे देश हैं जो हमारे बाद आजाद हुए और हम से आगे निकल गए.''

केजरीवाल बोले- इनके भरोसे छोड़ दिया तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा

सीएम केजरीवाल ने सिंगापुर, जापान और जर्मनी के आगे निकलने का जिक्र किया और सवाल किया कि हम पीछे क्यों रह गए? सीएम केजरीवाल ने कहा, ''भारत पीछे क्यों रह गया, आज भारत का हर नागरिक यह पूछ रहा है, भारत का हर नागरिक गुस्से में है. हम किसी से कम हैं क्या? हम किसी से कम थोड़े ही हैं. भारत के लोग दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट लोग हैं, भारत के लोग सबसे मेहनती लोग हैं. भारत के लोग दुनिया में सबसे बेस्ट लोग हैं. फिर भी हम पीछे रह गए. भगवान ने भारत को सब कुछ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. नदियां, पेड़-पहाड़ समंदर क्या नहीं दिया. भगवान ने सबसे इंटेलिजेंट लोग भारत में पैदा किए. फिर हम पीछे क्यों रह गए? दोस्तों, अगर इनके भरोसे छोड़ दिया, अगर इन पार्टियों और इनके नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे. इनमें से किसी को अपना परिवार प्यारा है, किसी को अपना दोस्त प्यारा है, किसी को भ्रष्टाचार करना है, किसी को देश लूटना है, इन 75 साल में इन्होंने अपने घर भरने के और अपने दोस्तों के घर भरने के सिवा कुछ नहीं किया.''

यह भी पढ़ें

BJP Parliamentary Board: बीजेपी ने किया संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का एलान, शिवराज सिंह बाहर, जानें किसे दिया गया मौका

India On Russian Oil: रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने दुनिया को सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
Xप्लेन: किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget