एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal On Freebies: पीएम मोदी के बयान पर सीएम केजरीवाल ने किया पलटवार, 'मैं फ्री में रेवड़ी नहीं बांट रहा'

Arvind Kejriwal On Revri: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने देश के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना और लोगों का मुफ्त में इलाज करवाना, इसे फ्री की रेवड़ी बांटना नहीं कहते.

Arvind Kejriwal On Freebies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने चुनावों से पहले सरकारों द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं को लेकर आज चुटकी ली. शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) के उद्घाटन के दौरान पीएम ने इसे रेवड़ी संस्कृति (Freebies Culture) करार दिया. अब पीएम के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त इलाज गलत है क्या? दिल्ली में सभी मेडिकल जांच मुफ्त में होती हैं. लोग बताएं हमने क्या गलत किया है? मैं देश की नींव रख रहा हूं, फ्री में रेवड़ी नहीं बांट रहा. पहले सरकारी स्कूलों का बुरा हाल था. आज गरीबों के बच्चे नीट, जेईई पास कर रहे हैं. हमने हजारों बच्चों का भविष्य बदला है. मैं बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दे रहा हूं. क्या सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा देना गलत है. 

मुफ्त में शिक्षा और इलाज को फ्री की रेवड़ी नहीं कहते

उन्होंने कहा कि अपने देश के बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देना और लोगों का अच्छा और मुफ्त में इलाज करवाना, इसे फ्री की रेवड़ी बांटना नहीं कहते. हम एक विकसित और गौरवशाली भारत की नींव रख रहे हैं. ये काम 75 साल पहले हो जाना चाहिए था. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं. देशभर में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क था वैसे ही दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत थी. 18 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद था. आज हमने अगर इन बच्चों का भविष्य ठीक किया तो मैं क्या गुनाह कर रहा हूं? 

अरविंद केजरीवाल ने बताया फ्री की रेवड़ी का मतलब

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये फ्री की रेवड़ी क्या होती हैं, मैं आपको बताता हूं. एक कंपनी ने कई बैंक से लोन लिया और पैसे खा गए. बैंक दिवालिया हो गया और उस कंपनी ने एक राजनैतिक पार्टी को करोड़ों रुपये का चंदा दे दिया और उस कंपनी के खिलाफ सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया. ये होती हैं फ्री की रेवड़ी. फरिश्ते स्कीम से हम 13 हजार लोगों की जान बचा चुके हैं, उनसे पूछिए कि क्या ये फ्री की रेवड़ी है. तुम्हारे मंत्रियों को फ्री में बिजली मिलती है. हम लोगों को फ्री में बिजली दें तो यह क्या रेवड़ी है. हम 17 हजार लोगों को फ्री में योग सीखा रहे हैं. करीब 45 हजार बुर्जुग मुफ्त तीर्थयात्रा कर चुके हैं यह तो पुण्य होता है, लेकिन मुझे कह रहे हैं कि फ्री में रेवड़ी बांट रहा है.

रेवड़ी कल्चर पर क्या कहा पीएम मोदी ने?

बता दें कि, पीएम मोदी (PM Modi) ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) के उद्घाटन के दौरान कहा कि हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी (Revri) बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है. ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है. इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है. पीएम के इसी बयान पर दिल्ली के सीएम ने जवाब दिया है. 

ये भी पढ़ें- 

Bundelkhand Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, 296 किलोमीटर लंबे हाईवे की ये है खूबियां

PM Modi का 'फ्री रेवड़ी कल्चर' को लेकर तंज, कहा- ये देश विकास के लिए नुकसानदायक, जानें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget