एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर बीजेपी के वार पर सीएम केजरीवाल का पलटवार, बोले- मेरा गुनाह है कि...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा. जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर ऑक्सीजन का इंतज़ाम कर रहा था.

नई दिल्ली:  बीजेपी ने कथित ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. बीजेपी का कहना है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत से चार गुना अधिक मांग की थी और उनके इस ‘झूठ’ के कारण कम से कम 12 राज्यों में जीवन रक्षक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई.

इन दावों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज किया है. सीएम ने कहा, ''मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की साँसों के लिए लड़ा. जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर ऑक्सीजन का इंतज़ाम कर रहा था. लोगों को ऑक्सीजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया. लोगों ने ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोया है. उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है.''

वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं . उन्होंने कहा कि कथित रिपोर्ट बीजेपी मुख्यालय में तैयार की गई है.

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ‘ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी’ के सदस्यों से बात की है. उन्होंने कहा कि ऐसी किसी रिपोर्ट पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए हैं. बीजेपी झूठी रिपोर्ट पेश कर रही है, जो उसकी पार्टी मुख्यालय में तैयार की गई है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि ऐसी रिपोर्ट पेश करें, जिस पर ‘ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी’ के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हों.’’

बीजेपी का दावा
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दूसरी लहर के दौरान जब संक्रमण के मामले चरम पर थे तब दिल्ली सरकार ने 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की थी जबकि वह 209 मीट्रिक टन का भी इस्तेमाल नहीं कर पायी थी.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के फार्मूले के मुताबिक भी देखा जाए तो उसे 351 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी जबकि केंद्र सरकार के आकलन के मुताबिक जरूरत 209 मीट्रिक टन की थी और केजरीवाल सरकार ने 1,140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता जताई थी.

बता दें कि दिल्ली में अप्रैल और मई में कोविड-19 की दूसरी लहर का बहुत बुरा असर हुआ था. इस दौरान शहर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण रोजाना कई लोगों की मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget