एक्सप्लोरर

Punjab: ऑटो ड्राइवर ने दिया न्योता तो घर डिनर करने पहुंचे CM Arvind Kejriwal, खाने के बाद कही ये बात

Punjab Assembly Elections: आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ऑटो ड्राइवर्स के एक समूह से बातचीत कर रहे थे. तभी एक शख्स ने उन्हें अपने घर डिनर का न्योता दे डाला.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नजरें अब पंजाब विधानसभा चुनावों पर हैं. इसी के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल लुधियाना में ऑटो और कैब ड्राइवर्स से मिले. आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ऑटो ड्राइवर्स के एक समूह से बातचीत कर रहे थे. तभी एक शख्स ने उन्हें अपने घर डिनर का न्योता दे डाला. केजरीवाल ने भी उस शख्स को मना नहीं किया और न्योता मंजूर कर लिया.

इसका एक वीडियो भी आम आदमी पार्टी ने शेयर किया है. सवाल-जवाब के सत्र वाले वीडियो में शख्स कहता है, 'मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं भी ऑटो वाला हूं. आप ऑटो ड्राइवर्स की मदद करते हो. क्या आप गरीब ऑटो वाले के घर खाने पर आएंगे. मैं आपको दिल से न्योता दे रहा हूं. इसके बाद हॉल में तालियां बजने लगीं. इसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा-बिल्कुल आज रात ही तुम्हारे घर खाने पर आएंगे. इस पर वह शख्स चौंक जाता है और कहता है- 'आज रात ही'. इसके बाद सीएम केजरीवाल कहते हैं कि क्या मैं भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा को भी साथ ला सकता हूं? इस पर उस शख्स ने हामी भर दी. 

रात में डिनर करने पहुंचे 

इसके बाद सीएम केजरीवाल और उनके साथी ऑटो ड्राइवर के घर में खाना खाते नजर आए. ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'दिलीप तिवारी ने आज दिल से हमें अपने घर खाने पर बुलाया. उनके परिवार ने इतना प्यार दिया. बेहद स्वादिष्ट भोजन. मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में अपने घर अब खाने का आमंत्रण दिया'.

दिल्ली की रणनीति अब पंजाब में

ऑटो ड्राइवर्स को अपने साथ लाने की रणनीति केजरीवाल दिल्ली में अपना चुके हैं. इसी रणनीति से अब वह पंजाब साधने की कोशिश में जुटे हैं. उन्होंने ऑटो ड्राइवर्स को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपके भाई की तरह हूं. कुछ भी हो मेरे पास आइए, भले ही आपका ऑटो खराब हो जाए. 

चरणजीत सिंह चन्नी पर बोला हमला

इससे पहले एक समारोह में आप चीफ ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर अपना कैंपेन कॉपी करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा, मैंने पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक का ऐलान किया. फेक केजरीवाल ने भी यही बात कही लेकिन बनाया एक भी नहीं. मैं ऑटो यूनियन्स से मुलाकात करूंगा. यह 10 दिन पहले से तय था. आज वह मिलने चले गए. डर अच्छा है.

ये भी पढ़ें

Pakistan के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचेगा भारत से भेजा जाने वाला 50 हज़ार MT गेहूं, PM इमरान खान ने दी मंज़ूरी

Farmers Protest: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत बोले, MSP पर कानून बनने के बाद ही खत्म होगा आंदोलन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget