एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत बोले, MSP पर कानून बनने के बाद ही खत्म होगा आंदोलन

Farmers Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि MSP को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा.

Farmers Protest: 'MSP नहीं, तो आंदोलन वहीं' यही अब संयुक्त किसान मोर्चा का नया नारा है और इसी नारे के तहत किसान नेताओं ने सरकार पर नए सिरे के दबाव बनाना शुरू कर दिया है. तीन कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद किसान महापंचायत के नाम पर पहली मोर्चेबंदी लखनऊ में हुई. इस रैली में राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी पर क़ानून बन जाएगा तो धरना समाप्त हो जाएगा, उसके बाद अन्य मुद्दों पर कमेटी बनाएंगे.

सरकार पहले भी MSP पर फसलों की खरीद करती रही है लेकिन MSP को लेकर देश में कोई कानून नहीं है. इसीलिए किसान संगठन चाहते हैं कि MSP को कानूनी जामा पहनाया जाए. 19 नवंबर को जब पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया था, तब उन्होने भरोसा दिया था कि MSP को प्रभावी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा. लेकिन किसान, किसी कमेटी के भरोसे अपनी मांग से पीछे हटना नहीं चाहते. क्योंकि असल संकट भरोसे का है.

MSP गारंटी कानून क्यों नही दे रही सरकार?
अब तक सरकार किसानों से MSP पर खरीद के लिये बाध्य नहीं है लेकिन MSP का कानून बना तो सरकार बाध्य हो जाएगी. पीडीएस के तहत जितना अनाज गरीबों को दिया जाना होता है, सरकार उसी हिसाब से किसानों का अनाज खरीदती है लेकिन कानून के बाद उसे खपत से ज्यादा खरीद करनी पड़ेगी जिससे उस पर आर्थिक बोझ पड़ेगा.

देश में अनाज भंडारण की क्षमता पहले ही कम है. MSP के तहत ज्यादा खरीद होने लगी तो भंडारण व्यवस्था चरमरा जाएगी. सरकार ने अगर MSP गारंटी दे दी. तो एक खतरा महंगाई बढ़ने का भी है क्योंकि अनाज महंगा हो सकता है.

देश में 14 करोड़ 64 लाख किसान हैं. लेकिन सरकार सिर्फ 2 करोड़ के करीब किसानों से ही MSP पर उनकी फसल खरीदती है. बाकी किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर अपना अनाज बेचने पर मजबूर होते हैं.

29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और इसी दिन किसानों ने संसद घेराव का ऐलान भी किया है. अगर सरकार ने MSP पर जल्द फैसला नहीं लिया. तो विवाद और बढ़ सकता है.

UP Election: गठबंधन को लेकर Akhilesh Yadav को Shivpal Yadav का अल्टीमेटम, बोले- नहीं हुआ तो एक हफ्ते में....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget