एक्सप्लोरर

Civil Lines Murder Case: दिल्ली सिविल लाइंस मर्डर केस में पकड़े गए दो नाबालिग, यू-ट्यूब वीडियो देखकर ऐसे बनाया था प्लान

Civil Lines Murder Case: पुलिस ने सबसे पहले बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों तक पहुंची. कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिन्हें देखने के बाद पता चला कि घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया.

Civil Lines Murder Case: दिल्ली के पौश इलाके सिविल लाइंस में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की कई टीमें कर रही थीं. करीब चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे और आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई. 

दरअसल दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 76 वर्षीय बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या हुई थी. आरोपियों ने घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. घर में जितना भी कैश और जरूरी सामान था, उसे भी हत्यारे अपने साथ ले गए. पौश इलाके में हुए इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की जांच शुरू की गई. 

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
दरअसल पुलिस ने सबसे पहले बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों तक पहुंची. कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिन्हें देखने के बाद पता चला कि घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया, जो बाइक से फरार हुए थे. पुलिस ने बताया कि, इसके बाद दोनों आरोपियों की एक्टिविटी पर नजर डाली गई और पता चला कि दोनों मेट्रो से सफर कर रहे हैं. डीएमआरसी की मदद से कई मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस की टीमें लगाई गईं. जैसे ही आरोपी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया. 

ऐसे बनाया था चोरी का प्लान
स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक ने बताया कि दोनों आरोपी 16-17 साल के हैं और दोनों ही स्कूल ड्रॉपआउट हैं. दोनों ने चोरी से पहले पूरा प्लान तैयार किया था. इन्होंने गूगल और यूट्यूब का खूब इस्तेमाल किया. मोटरसाइकिल को बिना चाबी के कैसे चुराते हैं और बाकी चीजें गूगल पर सर्च कीं. इसके बाद घटना को अंजाम दिया. आरोपियों में से एक पहले इस घर में नौकर के तौर पर काम कर चुका था, इसलिए उसे घर की पूरी जानकारी थी. दोनों से चोरी की गई बाइक, 10 लाख रुपये कैश, विदेशी करेंसी और ज्वैलरी बरामद कर ली गई है. फिलहाल पुलिस हत्या को लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है. 

ये भी पढ़ें - 

Jodhpur Clash: चारों तरफ सन्नाटा, कर्फ्यू और बैरिकेडिंग... हिंसा के 34 घंटे बाद जोधपुर में कैसे हैं हालात

Violence In Jodhpur: जोधपुर हिंसा को लेकर BJP के निशाने पर गहलोत सरकार, गजेन्द्र शेखावत बोले- FIR नहीं तो जालौरी गेट पर करेंगे धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget