एक्सप्लोरर

Jodhpur Clash: चारों तरफ सन्नाटा, कर्फ्यू और बैरिकेडिंग... हिंसा के 34 घंटे बाद जोधपुर में कैसे हैं हालात

Jodhpur Violence: राजस्थान के जोधपुर में सोमवार और मंगलवार की हिंसा के बाद आबोहवा में सन्नाटा पसरा नजर आया. सड़कें वीरान और इलाके में शांति पसरी दिखी. कई इलाकों में बैरिकेडिंग तो दिखी लेकिन पुलिस नदारद थी.

जोधपुर में सोमवार और मंगलवार की हिंसा के बाद आबोहवा में सन्नाटा पसरा नजर आया. सड़कें वीरान और इलाके में शांति पसरी दिखी. कई इलाकों में बैरिकेडिंग तो दिखी लेकिन पुलिस नदारद थी. जोधपुर हिंसा के मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है. इंटरनेट सेवा भी बंद है. जोधपुर के उदय मंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार समेत 10 इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लगाया गया है, जो आज रात 12 बजे तक जारी रहेगा. 

दूसरी ओर, जोधपुर मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय भी लगातार नजर बनाए हुए है. इस मामले में खुफिया एजेंसियों ने अपनी एक रिपोर्ट केंद्र को भेजी है. आज शाम तक राजस्थान प्रशासन भी अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज सकता है. जोधपुर में सुरक्षा समीक्षा के बाद कर्फ्यू बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा. 

जोधपुर में सोमवार रात दो समुदायों के बीच झड़प के बाद मंगलवार को ईद के दिन भी कई जगह हिंसा हुई थी. जालोरी गेट सर्कल पर स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हुआ था. विवाद खत्म करने के लिए प्रशासन ने भगवा झंडे को हटाकर तिरंगा झंडा लगा दिया है.  लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं कबूतर चौक पर उत्पात मचाने के आरोप में 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं. जोधपुर में हुई हिंसा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें उपद्रवी लाठी, डंडे पत्थर के साथ दिखे. कई जगहों पर तनाव फैलाने की कोशिश की गई.  

वहीं जोधपुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने दंगा फैलने से रोक दिया है. जोधपुर में बवाल के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. सीएम गहलोत ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को आपातकालीन बैठक की थी. जोधपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि शहर में सुनियोजित तरीके से हिंसा फैलाई गई. जबकि राजस्थान सरकार ने हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया. 

जालोरी गेट सर्कल और कबूतर चौक के अलावा जोधपुर में उपद्रवियों ने बीजेपी विधायक सूर्यकांत व्यास के घर के  बाहर भी हंगामा किया था और घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी. जोधपुर में हिंसा के बीच कुछ लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था.  

ये भी पढ़ें

Violence In Jodhpur: जोधपुर हिंसा को लेकर BJP के निशाने पर गहलोत सरकार, गजेन्द्र शेखावत बोले- FIR नहीं तो जालौरी गेट पर करेंगे धरना

ये भी पढ़ें: Communal Violence: जोधपुर साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक 97 गिरफ्तार, BJP ने राज्यपाल से की जांच शुरू करने की मांग, गहलोत सरकार पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget