एक्सप्लोरर

Delhi: छावला के ITBP कैंप में अधिकारी के बेटे ने कांस्टेबल को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली में बुधवार (21 जून) को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां के छावला में आईटीबीपी के एक कांस्टेबल की हत्या कर दी गई.

Delhi: दिल्ली के छावला में स्थित आईटीबीपी कैंप में एक अफसर के बेटे ने आईटीबीपी के कांस्टेबल भूप सिंह मीणा (36) को बुधवार (21 जून) को गोली मार दी. इस कारण कांस्टेबल की जान चली गई. पुलिस ने इसके बाद आरोपी  दिग्विजय (32 साल) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी  दिग्विजय के पिता आईटीबीपी में सेकेंड इन कमांड (2AC) के पद पर हैं. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा लिए हैं. 

पुलिस ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि यह पाया गया कि कॉन्स्टेबल भूप सिंह मीणा की आईटीबीपी के 2आईसी रैंक के एक अधिकारी के घर में अधिकारी के बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी. डीसीपी ने कहा कि निजी लाइसेंसी हथियार अधिकारी के नाम पर है और आरोपी दिग्विजय बेरोजगार है. डीसीपी ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि पांच गोलियां चलायी गईं. मकसद की जांच की जा रही है.’’

आईटीबीपी ने क्या कहा?
आईटीबीपी के अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल मीणा रसोइया के रूप में काम करता था और छावला परिसर में तैनात था. उन्होंने कहा कि उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि गोलीबारी के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय बल द्वारा ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ (सीओआई) का आदेश दे दिया गया है.

लगभग 90,000 कर्मियों वाले आईटीबीपी को मुख्य रूप से चीन के साथ लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए तैनात किया गया है. हालांकि बल देश के आंतरिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रकार के कर्तव्यों का भी निर्वहन भी करता है.  

ये भी पढ़ें- Delhi Murder Case: अब निखिल हत्याकांड को लेकर एबीवीपी की मांग, जीरो टाॅलरेंस की नीति पर अमल करे पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget