एक्सप्लोरर

बजट से पहले वित्त मंत्रालय में हुआ हलवा सेरेमनी का आयोजन

बजट पेश किए जाने से पहले हलवा सेरेमनी की परंपरा सालों से चल रही है. पहले ये खबर आई थी कि हलवा सेरेमनी को रद्द किया जा सकता है लेकिन वित्तमंत्रालय ने इसका खंडन किया था.

नई दिल्ली: वित्तमंत्रालय में शनिवार को हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया. बजट पेश किए जाने से पहले हलवा सेरेमनी की परंपरा सालों से चली आ रही है. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर इस दौरान मौजूद रहे. बता दें कि पहले खबर मिल रही थी कि बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन भी रद्द किया जा सकता है. लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि सालों से चली रही परंपरा 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाएगा.

क्यों होता है हलवा सेरेमनी का आयोजन

हलवा सेरेमनी के पीछ की मान्यता रही है कि हर शुभ काम को करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए. भारतीय परंपरा में हलवे को काफी शुभ भी माना जाता है. इसीलिए बजट जैसे बड़े इवेंट के लिए दस्तावेजों की छपाई से पहले इस सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. इस परंपरा के तहत वर्तमान वित्त मंत्री खुद बजट से जुड़े कर्मचारियों, बजट की छपाई से जुड़े कर्मचारियों और वित्त अधिकारियों को हलवा बांटते हैं. हालांकि, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते बजट पेपर की छपाई नहीं होगी.

29 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत

बजट सत्र की शुरुआत 29 जनवरी से होगी. सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी. सत्र पहले चरण में 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक और दूसरे चरण में 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 तक चलेगा.

संसद के आगामी बजट सत्र के मद्देनजर 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी. संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी और इस सिलसिले में सभी दलों के सदन के नेताओं को सूचना दे दी गई है. संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आहूत किए जाने की परम्परा रही है. हालांकि इस बार सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है. सत्र 29 जनवरी से आरंभ हो रहा है.

होम लोन का इंश्योरेंस करता है आपकी टेंशन दूर, मुश्किल वक्त में आपके परिवार की करेगा मदद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget