एक्सप्लोरर

दिल्ली: भजन-कीर्तन को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, चाकू से गोदकर एक की हत्या, दो घायल

दिल्ली में भगवान के भजन को लेकर दो गुटों बीच खूनी झड़प हो गई. इस सनसनीखेज घटना में एक गुट ने दूसरे गुट के एक ही परिवार के तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे एक भाई की मौत हो गई जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

नई दिल्लीः  देश की राजधानी दिल्ली में भगवान के भजन को लेकर दो गुटों बीच खूनी झड़प हो गई. इस सनसनीखेज घटना में एक गुट ने दूसरे गुट के एक ही परिवार के तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे एक भाई की मौत हो गई जबकि दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह खौफनाक वारदात दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के सराय पीपल थला की है.

आरोपियों ने सुशील की पत्नी से की थी बदसलूकी

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम यहां एक घर में डीजे पर माता रानी के भजन बजाए जा रहे थे. तभी पड़ोस में रहने वाले अब्दुल सत्तार के परिवार ने भजन-कीर्तन की तेज आवाज पर एतराज जताया और जबरदस्ती आवाज कम करवाने पर अड़ गए. उसी दौरान सुशील की पत्नी वंदना वहां से गुजर रही थीं और वह बीच-बचाव करने लगी. वंदना के मुताबिक,  अब्दुल सत्तार के परिवार से ताल्लुक रखने लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की. वहीं जब यह बात सुशील को पता चली तो वह अपने भाइयों सुनील व अनिल को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गया. इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि अब्दुल सत्तार के परिवार के लोगों ने सुशील और उसके भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

इलाके में दहशत का माहौल

तीनों भाइयों को लहूलूहान हालत में जगजीवन अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया. बाकी दोनो भाइयों सुनील और अनिल का इलाज चल रहा है. तीनों भाइयों पर हमलावरों ने दर्जन भर से ज्यादा चाकूओं से वार किए थे. वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्यारे पूरी तैयारी के साथ आए थे. उनके हाथों में चाकू और धारदार हथियार थे. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है

आरोपी अब्दुल सत्तार और उसके बेटे गिरफ्तार

वहीं दिल्ली पुलिस ने आरोपी अब्दुल सत्तार और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन परिवार का आरोप है कि इस खूनी कांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी चांद, सलीम, हसीन और उनके दूसरे साथी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं.

ये भी पढ़ें Coronavirus: 'दूसरी लहर' का सामना करने के लिए पाकिस्तान ने किया आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

सजा पूरी करने के बावजूद भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान ने कैद में रखा, कोर्ट ने इमरान सरकार को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget