एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा- आतंकवादियों को पनाह देते हैं अमानतुल्लाह खान

दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों पर चार्जशीट फाइल की है. चार्जसीट में ताहिर हुसैन को आरोपी माना गया है, जिसके बाद अमानतुल्लाह खान ने कल एक ट्वीट किया और ट्वीट में कहा कि ताहिर हुसैन को मुसलमान होने की सजा मिल रही है.

नई दिल्ली: ताहिर हुसैन के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट के बाद अमानतुल्लाह खान के ट्वीट ने राजनीति गर्मा दी है. अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर कहा था कि ताहिर हुसैन को मुसलमान होने की सजा मिल रही है. उनके इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने तीखा हमला करते हुए कहा है कि ताहिर हुसैन के घर में जो कुछ मिला, वह सब ने देखा. कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन उसकी आड़ में विक्टिम कार्ड खेलने का प्रयास किया जा रहा है.

दरअसल दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों पर चार्जशीट फाइल की है. चार्जशीट में ताहिर हुसैन को आरोपी माना गया है, जिसके बाद अमानतुल्लाह खान ने कल एक ट्वीट किया और ट्वीट में कहा कि ताहिर हुसैन को मुसलमान होने की सजा मिल रही है. उनके ट्वीट का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीखी टिप्पणी की थी.

इसी मसले पर एबीपी न्यूज से बात करते हुए बीजेपी के सांसद और नेता रमेश बिधूड़ी ने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ताहिर हुसैन के घर जो असलहा और अमला वहां मिला तो अमानतुल्लाह खान को पता नहीं है. इन लोगों का नेचर बन गया है. 70 सालों में पहले सरकारों को दबा कर रखते थे. विक्टिम कार्ड को खेलकर. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग यहां दंगा कराते हैं. यह आतंकवादियों को पनाह देते हैं और जब कानून अपना काम करता है तो इस तरह के विक्टिम कार्ड खेलते हैं.

उन्होंने आगे कहा, "अब ऐसा नहीं होता. देश को संविधान के साथ चलना होगा. किसी भी जाति या धर्म का होगा. यदि उनको लगता है कि मुसलमान को प्रताड़ित किया जा रहा है, तो देश का बंटवारा 1947 में इसी पैटर्न पर हुआ था, जिसको यहां रहने पर दिक्कत हो पाकिस्तान चला जाए. उन की बपौती, इनके बाप का देश नहीं है. 1947 में देश बंट गया था. उनके बाप दादा जो बनते होंगे इस देश में उन लोगों ने इसका बंटवारा किया था. अगर उन्हें लगता है कि यहां कुछ गड़बड़ है, तो जहां, उन्हें सहूलियत हो, वहां चले जाएं."

पाकिस्तान में भारतीय अधिकारियों को परेशान किये जाने पर उन्होंने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है. इससे पहले भी हमारे अधिकारियों को परेशान किया गया है. पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है.

अंधविश्वास से भागेगा कोरोना? Bihar में महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर की पूजा

ये भी पढ़ें: 

निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले की CBI जांच की ज़रूरत नहीं, केंद्र का SC में हलफनामा  

कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च 2021 तक कोई भी नई योजना नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
भागने की कोशिश कर रहा था साइबर ठगी नेटवर्क का ‘लियन-फिक्सर’, ED ने किया गिरफ्तार
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget