एक्सप्लोरर

CAA: अमित शाह ने कहा- कांग्रेस ने दिल्ली में अशांति फैलाई, केजरीवाल सरकार पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया और दिल्ली में अशांति फैलाई. इस दौरान अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा.

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीति गर्म हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली में  कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला किया. अमित शाह ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस ने लोगों को गुमराह किया और दिल्ली में अशांति फैलाई. इस दौरान अमित शाह ने केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार केंद्र की योजनाओं का श्रेय ले रही है.

दिल्ली की अशांति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार- अमित शाह

रैली में अमित शाह ने कहा, ‘’कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि 5 साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे 5 साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे 5 साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले 5 साल में कांग्रेस सरकार उसे भूल जाती थी. काम तो होता ही नहीं था.’’ उन्होंने कहा, ‘’नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष ने दिल्ली की जनता को गुमराह कर दिल्ली की शांति को भंग किया है. कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े- टुकड़े गैंग, जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार है, उसे दिल्ली की जनता ने दंड देना चाहिए.’’

विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं केजरीवाल- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं. उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उसपर अपने नाम का ठप्पा लगा देना.’’ उन्होंने कहा, ‘’करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल जी को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए. अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर ये लोगों को झांसा दे रहे हैं. इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है.’’

हर घर में नल से पीने का पानी पहुंचाएगी बीजेपी सरकार- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’मोदी जी ने कहा है कि देश के हर घर में नल से पीने का पानी पहुंचाने का काम बीजेपी की सरकार करने वाली है. केजरीवाल जी विज्ञापन देकर इस योजना का यश लेने का प्रयास कर रहे हैं. जब मोदी जी ने देश के हर घर को पानी पहुंचाने का वादा किया है, तो दिल्ली भी तो उसमें आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों और इनके अंदर रहने वाले 40 लाख लोग, जिनकी तीन -चार पीढ़ियों से किसी सरकार ने चिंता नहीं की थी, मोदी सरकार ने तय किया कि सबको अधिकृत करके मालिकाना हक़ 500 रुपये और 2 हजार रुपये में दे दिया जाये.’’

अमित शाह ने कहा, ‘’सिख दंगों के बाद इतने सालों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला. मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई, आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं. पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता. हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया.’’ शाह ने कहा, ‘’केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा गरीब लोगों को इसलिए नहीं पहुंचाया, क्योंकि उस योजना के आगे प्रधानमंत्री नाम जुड़ा है. केजरीवाल जी ने भले ही काम नहीं होने दिया, लेकिन दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सीटें बीजेपी की झोली में डाली हैं.’’

यह भी पढ़ें-

राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, कहा- RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता हैं, BJP ने किया पलटवार

CAA: यूपी के आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद में मोबाइल इंटरनेट बंद, जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका

पीएम नरेंद्र मोदी ने ABP न्यूज पर देखा साल का आखिरी 'सूर्य ग्रहण', शेयर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget