एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी ने ABP न्यूज पर देखा साल का आखिरी 'सूर्य ग्रहण', शेयर की तस्वीरें

भारत में केरल के कासरगोड में रिंग ऑफ फायर दिखा है. बाकी जगह सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण दिख रहा है. दुबई से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखने के लिए लोग उमड़े हुए हैं.

नई दिल्ली: भारत सहित दुनियाभर में लोग आज सूर्यग्रहण देख रहे हैं. साल के इस आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर भारी उत्सुकता है. इस सूर्यग्रहण को देखने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिय चैनल ABP न्यूज़ पर सूर्यग्रहण का लाइव प्रसारण देखा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ABP न्यूज़ पर सूर्य ग्रहण देखने का वीडियो जारी किया है. इससे पहले उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है. पीएम ने लिखा, “मैं सूर्य ग्रहण को देखने के लिए उत्साहित था, पर घने बादलों के कारण नहीं देख पाया. मैंने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सूर्य ग्रहण देखा.”

इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

बता दें कि आज यानी 26 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है क्योंकि इस बार चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाया और चारों तरफ एक रिंग दिखाई दी. इसको रिंग ऑफ फायर नाम दिया गया है. ये ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में लगा है. बताया जा रहा है कि इस ग्रहण के कारण एक विशेष योग बना है. इससे पहले साल में 6 जनवरी और 2 जुलाई को सूर्यग्रहण हुआ था.

भारत में केरल के कासरगोड में रिंग ऑफ फायर दिखा है. बाकी जगह सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण दिख रहा है. दुबई से लेकर दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखने के लिए लोग उमड़े हुए हैं.

5 घंटे 36 मिनट तक दुनिया भर में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा

जानकारी के मुताबिक 5 घंटे 36 मिनट तक दुनिया भर में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा. सबसे पहले ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह सात बजकर 59 मिनट पर हुई. ये ग्रहण अरब सागर के बीच से ही दिखाई दिया. धरती पर ग्रहण की शुरुआत सऊदी अरब में होफूफ के पास हुई.

दुनिया में ये सूर्य ग्रहण सबसे पहले भारत की धरती से दिखना शुरू हुआ. भारतीय समय के मुताबिक दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर सूर्य ग्रहण समाप्त होगा. इस वक्त ग्रहण उत्तरी प्रशांत महासागर के बीच से दिखाई देगा. भारत के अलावा ये पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget