एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली में कांग्रेस की होगी वापसी! केजरीवाल की हार पर रॉबर्ट वाड्रा का तंज, जानें क्या है इसका मतलब

Delhi Election Result 2025: रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली चुनाव में केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने गांधी परिवार का नाम लेकर राजनीति में पहचान बनाई, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं किया.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने देखा कि केजरीवाल ने अपने किए हुए वादे पूरे नहीं किए और जनता को निराश किया. वाड्रा के अनुसार साल 2012-13 में केजरीवाल ने उनके नाम का इस्तेमाल करके एक आंदोलन खड़ा किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपनी बुनियाद ही भूल गए.

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ इसलिए उन पर झूठे आरोप लगाए, क्योंकि वह गांधी परिवार से जुड़े हैं. उनका मानना है कि केजरीवाल को लगा कि उनके नाम का इस्तेमाल कर वह अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत कर सकते हैं. वाड्रा ने दावा किया कि केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में A4 साइज के कागज दिखाते थे, लेकिन कभी कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर पाए और ना कोई वादे पूरे किए. उनका कहना है कि केजरीवाल को बस इतना पता था कि गांधी परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाकर वह सुर्खियां बटोर सकते हैं.

क्या AAP की हार से कांग्रेस को मिल सकता है फायदा?

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि पार्टी सिर्फ 20 सीटों तक सिमट गई है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोग अब शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और कांग्रेस के प्रति दोबारा विश्वास जता रहे हैं. वाड्रा का कहना है कि कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार पहले से बेहतर रहा जो पार्टी के लिए एक पॉजिटिव संकेत है.

AAP और कांग्रेस की आगामी राजनीति पर सवाल

दिल्ली चुनाव के नतीजे बताते हैं कि अरविंद केजरीवाल की स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही. वाड्रा के बयान इस ओर इशारा करते हैं कि जनता अब नए विकल्प तलाश रही है. ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे की राजनीति में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की रणनीति क्या होगी और क्या कांग्रेस इस चुनावी लहर को आगामी चुनावों में भुना पाएगी.

ये भी पढ़ें: Siddaramaiah MUDA Case: सिद्धारमैया को मिली राहत, MUDA घोटाले में CBI जांच की मांग हुई खारिज; जानें कर्नाटक हाई कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget