एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल का अमित शाह पर पलटवार, कहा- 'उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा'

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह का पूरा भाषण सुना. मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly election 2020) के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. आज केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनता को झांसा सिर्फ एक बार दिया जा सकता है, बार-बार नहीं और एक बार केजरीवाल ने झांसा दे दिया है.

अमित शाह के इस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे. लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''मैंने गृह मंत्री, श्री अमित शाह जी का पूरा भाषण सुना. मुझे लगा वो हमारे कामों की कमियां बताएंगे और दिल्ली के विकास की बात करेंगे. लेकिन उन्होंने मुझे गाली देने के अलावा कुछ नहीं कहा. दिल्ली के लिए उनके पास सुझाव हैं तो बताएं, हम अच्छे सुझावों को अगले 5 साल में लागू करेंगे.''

अमित शाह ने क्या-क्या कहा? बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हमने कहा था कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करेंगे और नरेन्द्र मोदी जी ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने की शुरुआत कर दी है .

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी अखबारों में अपनी फोटो वाले विज्ञापन देकर बधाई देने की बजाए यह बताएं कि उन्होंने कौन सा काम पूरा कर लिया है .

शाह ने सवाल किया कि दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे. अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किया. और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं. दिल्ली की जनता अब इन्हें जान चुकी है.

अमित शाह का आरोप- राहुल, प्रियंका और केजरीवाल नागरिकता कानून पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में 20 कॉलेज बनाने, 5000 से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था लेकिन ये वादा पूरा नहीं हुआ . शाह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया है .

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘बीजेपी को चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, बल्कि घर-घर जाकर लड़ना है. मोहल्ला मीटिंग करके लड़ना है. इस मोहल्ला मीटिंग की शुरुआत मैं ही करने जा रहा हूं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में घर-घर जाकर हमारी नीतियां जनता तक पहुंचाना है.’’

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर फरवरी में चुनाव होने की संभावना है. 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Netflix के लिए नहीं CAA के समर्थन के लिए BJP ने जारी किया है नंबर- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget