एक्सप्लोरर

दिल्ली: केजरीवाल सरकार का एक और एलान- अंधेरे रास्तों को करेंगे रोशन

कुल मिलाकर दिल्ली सरकार चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले एक के बाद एक घोषणा करती जा रही है. हालांकि विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार के इन फैसलों और एलानों पर सवाल खड़ा कर रहा है.

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली को रोशन करने की तैयारी कर चुकी है. दिल्ली में 2 लाख 10 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगाने के फैसले को केजरीवाल सरकार कैबिनेट ने मंजूरी दी है. सरकार का दावा है कि जनवरी महीने के आखिरी तक दिल्ली में 50 हजार तक स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएंगी. खासतौर पर जोर उन इलाकों पर है जहां डार्क स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं.

अंधेरे रास्तों तक पहुंचेगी रोशनी

केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है कि जिन जगहों पर सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की जगह नहीं होगी वहां पर स्थानीय लोगों के घरों पर यह लाइटें लगाई जाएंगी और इन लाइटों में जितना भी बिजली का खर्चा होगा उसका पैसा सरकार दिल्ली के नागरिकों को दे देगी. सरकार के मुताबिक इससे दिल्ली के उन अंधेरे रास्ते और गलियों में रोशनी पहुंचाई जा सकेगी जहां पर अब तक रोशनी नहीं थी.

डार्क स्पॉट्स से अंधेरा मिटाने की तैयारी

दिल्ली सरकार का कहना है कि हाल ही में एक एनजीओ की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 2 हज़ार 768 डार्क स्पॉट्स मौजूद हैं. सरकार की कोशिश यह है कि ऐसे डार्क स्पॉट्स पर रोशनी पहुंचाई जाए जिससे कि दिल्ली को महिलाओं के लिए और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके. गौरतलब है कि डार्क स्पॉट्स उन जगहों को कहते हैं जहां पर अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसी जगहों पर अगर रोशनी होगी तो घटनाओं में कमी आ सकती है.

चुनावों की तारीखों से पहले एक के बाद एक ऐलान

कुल मिलाकर दिल्ली सरकार चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले एक के बाद एक घोषणा करती जा रही है. क्योंकि केजरीवाल सरकार को भी पता है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते तक कभी भी चुनावों की तारीख का एलान हो सकता है और उसके बाद कोई नई घोषणा नहीं की जा सकेगी. लेकिन कानून के हिसाब से जो घोषणा पहले हो चुकी होगी उस पर काम जारी रह सकता है. लिहाजा केजरीवाल सरकार की कोशिश यही है कि जल्द से जल्द घोषणाएं की जाए और जब चुनावों को लेकर प्रचार करने उतरें तो सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता के बीच प्रचार किया जा सके.

चुनावों को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल कर रहे हैं ऐलान- विपक्ष

हालांकि विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार के इन फैसलों और एलानों पर सवाल खड़ा कर रहा है. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने 5 साल के कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं किया और अब जबकि चुनाव की तारीख नज़दीक है तो जनता को दिखाने के लिए आनन-फानन में इस तरीके की घोषणाएं की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: ड्रामेदार शपथग्रहण ! कहीं खुशी, कहीं गम... किसी के गुनाह माफ तो किसी पर भड़के राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget