एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ड्रामेदार शपथग्रहण ! कहीं खुशी, कहीं गम... किसी के गुनाह माफ तो किसी पर भड़के राज्यपाल

अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनके सियासी करियर को लेकर चल रहे तमाम कयास भी खत्म हो गए हैं. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भड़क गए जब कांग्रेस विधायक के सी पाडवी ने शपथ के फॉर्मेट से हटकर कुछ लाइनें जोड़ दीं.

मुंबई: महाराष्ट्र में आज उद्धव ठाकरे की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के मिलाकर महाविकास गठबंधन के कुल 36 मंत्रियों ने आज महाराष्ट्र के विधान भवन में शपथ ली. मंत्रिमंडल का यह विस्तार बीते 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के बतौर मुख्यमंत्री बनने के महीने भर बाद किया गया है. मंत्रिमंडल विस्तार में देरी इस वजह से हो रही थी क्योंकि कांग्रेस अपने कोटे के मंत्रियों का नाम नहीं तय कर पा रही थी.

विधान भवन के प्रांगण में अजित पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही उनके सियासी करियर को लेकर चल रहे तमाम कयास भी खत्म हो गए हैं. ये वही अजित पवार हैं जिन्होंने बीते 23 नवंबर की सुबह बिना पार्टी की अनुमति के देवेंद्र फडनवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. 4 दिनों बाद एनसीपी विधायकों का साथ न मिलने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर शरद पवार ने उनके गुनाह को माफ कर दिया और पार्टी में उनका पुराना रुतबा बरकरार रखा.

आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली

मंत्रियों की लिस्ट में ऐन वक्त पर नाम उभर आया आदित्य ठाकरे का जिसने सभी को चौंकाया. आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और मध्य मुंबई के वर्ली इलाके से विधायक चुने गए हैं आदित्य ठाकरे युवा सेना के प्रमुख भी हैं. आदित्य ठाकरे तो मंत्री बनाये जाने से खुश नज़र आये लेकिन मंत्री बनने के सपने देख रहे सुनील राउत नाराज़ हो गए. सुनील राउत शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई हैं. मंत्री न बनाये जाने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देने की धमकी दे डाली.

आज के शपथ समारोह में शिवसेना के 13, एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 मंत्रियों ने शपथ ली. शपथ लेने वाले प्रमुख चेहरों में कांग्रेस से अशोक चव्हाण, विजय वटेड्डीवार, वर्षा गायकवाड़, अब्दुल सत्तार जैसे चेहरे थे. वहीं एनसीपी से शपथ लेने वालों में धनंजय मुंडे, दिलीप वलसे पाटिल और जीतेन्द्र आव्हाड थे. शिवसेना ने कई पुराने चेहरों का पत्ता काट दिया और नए नामों को मंत्री बनाया.

शपथ दिलाते वक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हुए नाराज

शपथ दिलाते वक्त उस वक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भड़क गए जब कांग्रेस विधायक के सी पाडवी ने शपथ के फॉर्मेट से हटकर कुछ लाइनें जोड़ दीं. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें फिर से मंच पर बुलाया और वापस शपथ दिलवाई. महीने भर पहले 28 नवंबर को जब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में शपथ ली थी तो उनके साथ और 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. उनमें एनसीपी से छगन भुजबल और जयंत पाटील, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन रावत और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई थे. पहले माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले होगा लेकिन वो हो नहीं सका. उसके बाद 23 दिसंबर को शपथ विधि की तारीख मुकर्रर की गई लेकिन तब भी मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया. दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तारीख पर तारीख कांग्रेस की वजह से पड़ रही थी. कांग्रेस के कोटे से कौन मंत्री होगा इसको लेकर पार्टी में भारी विवाद चल रहा था और नाम तय नहीं हो पा रहे थे. आखिर में कांग्रेस आलाकमान ने नामों की लिस्ट फाइनल करके उद्धव ठाकरे को सौंपी.

किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे इसका फार्मूला सरकार बनने से पहले ही तय हो गया था. ये तय किया गया था कि जिसके जितने ज्यादा विधायक उसको उतने ज्यादा मंत्री पद मिलेंगे. इस लिहाज से सबसे ज्यादा मंत्री 56 विधायकों वाली शिवसेना के हैं और सबसे कम 44 विधायकों वाली कांग्रेस के. मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर किया गया है. ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिले जैसे विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई. इसी तरह से जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक कोटे तय किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget