एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: 17 मई की आधी रात से बंद होगा दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का संचालन

दिल्ली एयरपोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारत और इसका उड्डयन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.17 मई की आधी रात से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का संचालन बंद करना का फैसला किया गया है.

कोरोना की दूसरी लहर के चलते रोजाना के फ्लाइट्स की संख्या में काफी कमी आ गई है. ऐसे में 17 मई की आधी रात से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का संचालन बंद करना का फैसला किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है.

 

इसमें कहा गया है कि 17 मई की आधी रात से सिर्फ टर्मिनल-3 पर ही सभी फ्लाइट्स हैंडल किए जाएंगे. वर्तमान में रोजाना दिल्ली एयरपोर्ट 325 फ्लाइट्स का संचालन कर रहा है. जबकि, कोरोना महामारी से पहले रोजाना 1500 फ्लाइट्स का संचालन किया जाता था. दिल्ली एयरपोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब कोरोना की दूसरी लहर के चलते भारत और इसका उड्डयन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2 लाख 20 हजार से घटकर अब सिर्फ 75 हजार ही रही गई है. इसी तरह, कोरोना की दूसरी लहर ने अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है.

 

गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है. मंगलवार को कोरोना के 2 लाख 29 हजार 942 नए मामले आए. जबकि, 3 हजार 876 लोगों की मौत हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को कोरोना का जो डेटा अपडेट किया गया था उसके मुताबिक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 29 लाख 92 हजार 517 हो गई है.

ये भी पढ़ें: कोराना की मौजूदा स्थिति के चलते G7 सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget