एक्सप्लोरर

Delhi Air Quality: सर्दी से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण की दस्तक, एयर क्वालिटी हुई खराब, AQI 234 पर पहुंचा

Delhi Air Pollution: जैसे-जैसे मौसम करवट ले रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ने लगी है. बीते दो दिनों में दिल्ली वालों ने सबसे खराब क्वालिटी की हवा का सामना किया है.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लगातार दो दिनों तक खराब एयर क्वालिटी का सामना करना पड़ा है. प्रदूषण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, यह तब हुआ जब सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 234 पर पहुंच गया. दशहरे के त्योहार के बाद दिल्ली का एक्यूआई में इजाफा देखा गया और ये खराब क्वालिटी में पहुंच गया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, पिछली बार शहर का AQI 19 दिन पहले यानी 25 सितंबर को 'खराब' श्रेणी में पहुंचा था. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को "अच्छा", 51 से 100 के बीच को "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच को "मध्यम", 201 से 300 के बीच को "खराब", 301 से 400 के बीच को "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच को "गंभीर" माना जाता है.

दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली सरकार ने हाल ही में राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अपनी शीतकालीन कार्य योजना की घोषणा की और शहर भर में सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया, जो 1 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार शहर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है, जो हर साल सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है.

उन्होंने सोमवार को कहा, "आज, AQI को 'खराब' श्रेणी में बताया गया है और जैसे-जैसे सर्दी आती है, तापमान गिरने के साथ प्रदूषण बढ़ता जाता है. सरकार इस मुद्दे को हल करने के लिए 21-सूत्रीय योजना पर काम कर रही है और हम इस मामले पर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के अपने प्रयासों को तेज करेंगे."

दिल्ली में प्रदूषण का क्या कारण?

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने आगे कहा कि धूल प्रदूषण, परिवहन उत्सर्जन और बायोमास जलाना शहर में प्रदूषण के तीन मुख्य स्रोत हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली नहीं ये है देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें कहां की हवा सबसे साफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget