एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक लगी रोक, ट्रकों की एंट्री पर भी बैन

Delhi Air Pollution News: दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इसके अलावा मालवाहक ट्रकों का प्रवेश 7 दिसंबर तक बंद रहेगा, सीएनजी-इलेक्ट्रिक ट्रक दिल्ली आ सकते हैं.

Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने निर्माण कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. साथ ही राजधानी दिल्ली में मालवाहक ट्रकों का प्रवेश 7 दिसंबर तक बंद रहेगा सिर्फ आवश्यक वस्तु वाले और सीएनजी-इलेक्ट्रिक कमर्शियल ट्रक ही दिल्ली आ सकते हैं. वहीं रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान अब 18 दिसंबर तक चलेगा. 

सोमवार को दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के अंदर प्रदूषण के हालात को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें बात रखी गई कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर के आगे भी बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बारिश हो सकती है, ऐसे में प्रदूषण में तब्दीली हो सकती है. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज फैसला लिया गया है कि दिल्ली के अंदर निर्माण और डिमोलिशन के कार्य आगामी आदेश तक बंद रहेंगे.

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ‌के वर्क फ्रॉम होम को खत्म कर दिया है और अपने कर्मचारियों को निजी वाहनों ‌से‌ ऑफिस‌ ना आएं इसके लिए 14 कॉलोनियों से विशेष बस शुरू की गई हैं. दिल्ली के अंदर आज से 14 कॉलोनियों गुलाबी बाग, मयूर विहार फेस टू, मोतिया खान, शालीमार बाग ब्लॉक ए, तिमारपुर, हरी नगर, सेक्टर 3 द्वारका, निमडी कॉलोनी, अशोक विहार, ‌सेक्टर 11 रोहिणी, कड़कड़डूमा, मॉडल टाउन फेस वन, विकास पुरी, पश्चिम विहार और वसंत कुंज में सरकारी कर्मचारियों के लिए बस सुविधा शुरू की गई है. जिससे कि वो दफ्तर में आकर काम कर सकें और गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को भी इस तरह से कम किया जा सके. इन कॉलोनियों से बस सुबह 8 बजे चलेगी जो कि सचिवालय आएगी और शाम को 5 बजे उनके घर छोड़ेगी.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ओपन बर्निंग अभियान दिल्ली के अंदर जारी रहेगा. अभी तक ओपन बर्निंग अभियान के तहत 8480 साइट का टीमों ने निरीक्षण किया है. जिसमें लगभग 1 हजार जगहों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया था. नियम उल्लंघन करने वाली एजेंसी, संस्थाओं और लोगों पर 28.76 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, फायर बिग्रेड के जरिए पानी छिड़काव का अभियान जारी रहेगा. सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि आगामी आदेश तक अभियान को जारी रखें.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पैदा करने वाली गाड़ियों के पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच का अभियान भी यातायात विभाग और पुलिस मिलकर जारी रखेगी. अभी तक अक्टूबर और नवंबर में 18 लाख पीयूसी सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं. इन दो महीनों में 14 हजार वाहन चालकों को बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के नियम उल्लंघन करते पकड़ा गया, जिनके ऊपर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया है. 

12 Rajya Sabha MPs Suspended: कांग्रेस, शिवसेना, TMC, CPI और CPM के 12 राज्यसभा सांसद मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

Farm Laws Repeal Bill: कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर, विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों से पास हुआ बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
‘ये मुल्क किसी के बाप का नहीं...’, डीएसपी के वायरल वीडियो पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget