एक्सप्लोरर

'ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020' से सम्मानित हुए 50 जीनियस बच्चे

चयन समिति द्वारा 'ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020' में सम्मानित होने वाले बच्चों का आंकलन कई मापदंडों के आधार पर किया गया. इस पहल का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को प्रेरित करना और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है.

नई दिल्ली: दुनियाभर से विलक्षण प्रतिभा वाले 100 बच्चों को 'ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020' के लिए चयनित किया गया है, जिनमें से शुक्रवार शाम 50 बच्चों को नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों से चयनित बच्चों को यह पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और पुडुचेरी की राज्यपाल डॉक्टर किरण बेदी द्वारा प्रदान किया गया.

चयन समिति द्वारा 'ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड 2020' में सम्मानित होने वाले बच्चों का आंकलन कई मापदंडों के आधार पर किया गया. इस सूची में भारत के अलावा यूएसए, यूके, यूएई, स्पेन आदि देशों से सामाजिक कार्य, लेखन, अभिनय, मार्शल आर्ट, पेंटिंग, मॉडलिंग आदि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले बच्चों का चयन किया गया है. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैलाश सत्यार्थी ने बच्चों और उनके माता पिता को संबोधित करते हुए अभिभावकों से खास तौर पर तीन चीज़ों से दूर रहने को कहा. जैसे कि अपने सपनों को बच्चों पर न थोपें, केवल उन्हें इंस्ट्रक्ट यानि कि हिदायत ना दें बल्कि उनके दोस्त बनें और बच्चों के बाधक ना बनें. उनके सपनों को पंख देने की कोशिश करें. बच्चों की क्षमता को पहचाने, उनकी प्रतिभा का आदर करें साथ ही उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इनाम भी दें.

सूची में भारत से भी कई जीनियस बच्चों ने अपनी जगह बनाई है. इंडियाज गॉट टैलेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचे अक्षत सिंह को डांस की श्रेणी में सम्मानित किया गया. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अक्षत ने बताया कि वो चार साल की उम्र से डांस सीख रहे हैं और हाल ही में ब्रिटेनज़ गॉट टैलेंट में भी आमंत्रित किए गए थे. जहां उन्होंने अपने देश का नाम रौशन किया है. 14 साल के अक्षत डांस के जरिए लोगों को खुश करना चाहते हैं और अपने पैशन को फॉलो करने की सीख भी देते हैं. 13 साल के तिलक मेहता को व्यवसाय के क्षेत्र में अवॉर्ड से नवाजा गया. मुंबई के रहने वाले तिलक ने छोटी उम्र में एक ऐसा एप- 'पेपर्स एंड पार्सल्स' बनाया है जिसके जरिए कूरियर करना सरल हो जाएगा और एप के जरिए कुछ घंटों में किसी भी सामान की डिलीवरी हो जाएगी. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तिलक बताते हैं कि मुंबई के डब्बेवालों को इस एप से खास फायदा मिलेगा. इशिता कत्याल, आरती गुप्ता, अयान गोगोई को लेखन में अयान ज़ुबैर रहमानी को अभिनय में प्रोडिजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड (जीसीपी) कला, संगीत, नृत्य, लेखन, मॉडलिंग, अभिनय, विज्ञान और खेल जैसे विभिन्न श्रेणियों में बाल प्रतिभा को पहचानने के उद्देश्य से स्थापित अपनी तरह का पहला मंच है. इस पहल का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को प्रेरित करना और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है.

यह भी पढ़ें-

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget