एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal News: 'मैं अपराधी नहीं हूं', आखिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिखर सम्मेलन के लिए उन्हें सिंगापुर (Singapore) जाने की अनुमति देने में देरी के पीछे राजनीतिक कारण प्रतीत होता है.

Arvind Kejriwal Singapore Visit Permission: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर (Singapore) जाने के लिए केंद्र से लंबित मंजूरी को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिंगापुर में एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें राजनीतिक कारणों के चलते अनुमति नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई अपराधी नहीं हूं.’’ 

केजरीवाल ने कहा कि सिंगापुर में विश्व नगर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें उस देश की सरकार ने आमंत्रित किया है, जहां वह विश्व नेताओं के समक्ष दिल्ली मॉडल पेश करेंगे और भारत का नाम रोशन करेंगे. केंद्र के उनकी यात्रा के लिए अनुमति देने में विलंब करने से नाराज केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा कि वह पिछले एक महीने से अनुमति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यात्रा की मंजूरी का अनुरोध किया है. 

केजरीवाल बोले- मैं कोई अपराधी नहीं

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कोई अपराधी नहीं हूं, मैं एक मुख्यमंत्री और देश का एक स्वतंत्र नागरिक हूं. मुझे सिंगापुर जाने से रोकने का कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण प्रतीत होता है.’’ आप संयोजक ने कहा कि देश के आंतरिक मतभेदों को वैश्विक मंच पर नहीं दिखाना चाहिए. 

अगस्त के पहले सप्ताह में होगा सम्मेलन 

बता दें कि, सिंगापुर (Singapore) के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने जून में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था. यह सम्मेलन अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाला है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को पहले दिन आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुलाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह आमतौर पर विदेश यात्राओं पर नहीं जाते, लेकिन सिंगापुर सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहते हैं क्योंकि यह देश के विकास से जुड़ा है. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi News: दिल्ली पुलिस की खास पहल, FM से मिलेगा लोगों को लाइव ट्रैफिक अपडेट, जानें- कैसे मिलेगी जानकारी

Rahul Gandhi on GST: 'हाई टैक्स...नौकरी नहीं', राहुल गांधी ने GST और बेरोजगारी को लेकर फिर मोदी सरकार पर किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget