एक्सप्लोरर

देहरादून के फ्लैट में मिला रेडियो एक्टिव डिवाइस, खुलते ही हो सकता था धमाका तो परमाणु केंद्र लेकर पहुंची गई पुलिस

Radioactive Device Found In Dehradun: उत्तराखंड पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी थी जिसके आधार पर ये एक्शन लिया गया. छापेमारी के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Radioactive Device Found In Dehradun: उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में शुक्रवार (12 जुलाई) को एक संदिग्ध रेडियोएक्टिव मटेरियल वाले बॉक्स रखने के आरोप में पांच लोगों को अरेस्ट किया. देहरादून पुलिस को राजपुर थाने में गुरुवार को एक मुखबिर ने यह सूचना दी थी कि शहर के किसी एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध लोग आए हुए हैं. मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि यह लोग एक रेडियोएक्टिव डिवाइस लेकर आए हैं और उसे खरीदने या बेचने के बारे में बात कर रहे थे. 

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फ्लैट पहुंचकर छापेमारी की, जहां पांच लोग मौजूद थे. उनके पास एक डिवाइस मिला, जिस पर रेडियोग्राफ कैमरा निर्मित बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटोप टेक्नोलॉजी, भारत सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग BARC/BRIT वाशी कॉम्प्लेक्स सेक्टर 20 वाशी नवी मुंबई लिखा हुआ था.

रेडिएशन का खतरा

पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े जाने पर संदिग्धों ने यह भी बताया कि इसमें रेडियोएक्टिव पावर है और इसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा है. पुलिस ने बताया कि कुछ और भी लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि रेडिएशन फैलने के खतरे को देखते हुए पुलिस की टीम ने उस डिवाइस को एक कमरे में सील कर दिया है और इसकी जानकारी रखने वाली दूसरी टीम को बुलाया. 

BARC में बनाए जाते हैं ऐसे डिवाइस

जांच में पाया गया कि डिवाइस में रेडियोधर्मी पदार्थ होने की संभावना है. यह भी पता चला है कि यह डिवाइस मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र यानी कि BARC में बनाए जाते हैं और इन डिवाइस का उपयोग मेडिकल क्षेत्र में बड़ी पाइपलाइनों में लीकेज की जांच के लिए किया जाता है.

गुरुग्राम के शख्स के साथ होनी थी डील 

पुलिस ने जब सारी चीजों को जब्त किया तो कमरे में मौजूद संदिग्धों की पहचान भी की. इसमें आगरा निवासी सुमित पाठक, सहारनपुर निवासी तबरेज आलम, नई दिल्ली निवासी सरवर हुसैन और भोपाल निवासी जैद अली और अभिषेक जैन के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की, जिसमें तबरेज आलम ने बताया कि उसने 10-11 महीने पहले अपने जान पहचान वाले रशीद उर्फ समीर से यह डिवाइस खरीदा था और इस डिवाइस की खरीद फरोख्त के बारे में गुरुग्राम के रहने वाले सुमित पाठक से मिलने आया था. 

यह भी पढ़ें- सब आप से ही है! शादी से पहले अनंत को याद आए दादा धीरू भाई अंबानी, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget