एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध भी हुआ महंगा, मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दाम

पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक और जरूरी चीज महंगी हो गई. मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम में दो साल में तीन बार बढ़ोतरी की है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आपकी सुबह की चाय आज महंगी हो गई है. प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध पर महंगाई का ग्रहण लग गया है. मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. मदर डेयरी ने दूध के दाम तीन रुपये तो अमूल ने दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.

टोंड दूध का दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा है. एक लीटर टोंड दूध 42 की बजाय 45 रुपये में मिलेगा. जबकि आधा लीटर दूध का दाम एक रुपये बढ़ाया गया है. वहीं फुल क्रीम दूध 53 से बढ़कर 55 रुपये हो गया है. अमूल ने भी 2 रुपये दाम बढ़ा दिए है. अमूल गोल्ड एक लीटर 56 रुपये लीटर मिलेगा. नई कीमतें लागू हो गई हैं.

मदर डेयरी का टोकन दूध अब दो रुपये महंगा होकर 42 रुपये प्रति लीटर होगा. फुल क्रीम दूध की एक लीटर वाली थैली अब 55 रुपये में और आधे लीटर वाली थैली 28 रुपये में मिलेगी. इनकी पुरानी दरें क्रमश: 53 रुपये और 27 रुपये हैं. टोन्ड दूध अब 42 रुपये की जगह 45 रुपये में तथा डबल टोन्ड दूध 36 रुपये के बजाय 39 रुपये में मिलेगा. इसी तरह गाय का दूध भी तीन रुपये महंगा होकर 47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.

दिल्ली: प्याज और पेट्रोल के बाद अब दूध भी हुआ महंगा, मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दाम

मदर डेयरी का कहना है कि आमतौर पर जाड़े के मौसम में दूध की कीमतें घटती हैं, लेकिन इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले कुछ महीनों में दूध उत्पादकों को प्रति लीटर भुगतान में करीब 6 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी कि दुग्ध उत्पादकों को पिछले साल की तुलना में करीब 20 फीसद ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है. वजह चाहे जो हो लेकिन ये तो सही है कि पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक और जरूरी चीज महंगी हो गई.

मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम में दो साल में तीन बार बढ़ोतरी की है-

* मार्च 2017 में मदर डेयरी ने 3 रुपये तो अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था

* मई 2019 में मदर डेयरी ने एक रुपया प्रति लीटर दाम बढ़ाया तो अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर

* और अब मदर डेयरी ने 3 रुपये तो अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए

* यानी कि दो साल में दूध के दाम में 6 से 7 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई

बता दें कि सिर्फ दूध ही महंगा महीं होगा. दूध से बनने वाली चीजों के महंगी होने का खतरा होगा. मिठाई, दही, पनीर, लस्सी, छाछ जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget