एक्सप्लोरर

Defence Expo 2022: पीएम मोदी ने देश को समर्पित किये एचटीटी-40 एयरक्राफ्ट, इतने विमान खरीदेगी एयरफोर्स

रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना के लिए 106 स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे रखी है. हिंदुस्तान ट्रूबो ट्रेनर यानि एचटीटी-40 को हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तैयार किया है.‌

Defence Expo 2022: गुजरात (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर (Gandhi Nagar) में प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने आज डिफेंस एक्सपो 2022 (Defence Expo 2022) का उद्घाटन किया. इस एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी ट्रेनर एयरक्राफ्ट एचटीटी-40 (HTT 40) देश को समर्पित किया. इस चॉपर का इस्तेमाल करते वायुसेना में नये पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाएगा.

लॉन्चिंग पर क्या बोले पीएम मोदी?
रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना के लिए 106 स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट खरीदने की मंजूरी दे रखी है. हिंदुस्तान ट्रूबो ट्रेनर यानी एचटीटी-40 को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तैयार किया है.‌ बुधवार को पीएम मोदी ने रक्षा प्रदर्शनी के दौरान इंडियन पवेलियन में एचटीटी एयरक्राफ्ट के मॉडल को लॉन्च किया. 

पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में ‘डिफेंस एक्सपो 2022’ का उद्घाटन किया और उत्तरी गुजरात के दीसा में नए सैन्य हवाई अड्डे की आधारशिला रखी. यह पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ मुक्त व्यापार के लिए समुद्री सुरक्षा आज दुनिया की प्राथमिकता बन रही है. उत्तरी गुजरात के दीसा में नया सैन्य हवाई अड्डा देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनकर उभरेगा.

किन उपकरणों के आयात पर लगेगा प्रतिबंध?
पीएम ने कहा कि भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ा है. उन्होंने कहा कि रक्षा बल 101 वस्तुओं की एक सूची जारी करेंगे जिनके आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र के 411 साजो-सामान व उपकरण ऐसे होंगे जिनको भारत में ही बनाया जाएगा. 

'वायुसेना में चल रहा है सर्टिफिकेशन प्रॉसेस'
एचएएल ने इन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट का प्रोटोटाइप तैयार किया है और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है. इसलिए वायुसेना शुरुआत में 70 ऐसे विमानों की खरीद करेगी और और ऑपरेशनल होने के बाद 36 और विमानों की खरीद करेगी.

इन विमानों की जगह पर होगी खरीददारी
कुछ साल पहले वायुसेना (Indian Airforce) ने स्विट्जरलैंड के पिलेटस एयरक्राफ्ट के लिए एचएएल के इन एचटीटी 40 विमानों को खारिज कर दिया था. वायुसेना ने 75 पिलेटस विमान खरीद भी लिए थे लेकिन मोदी सरकार ने अगली डील  (37 पिलेटस विमान) को रद्द कर एचएएल को एचटीटी-40 को मंजूरी दे दी थी.

पिछले साल नवंबर 2021 में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने एचटीटी 40 (HTT 40) में उड़ान भरी थी.

केंद्र पर निशाना और गांधी परिवार की तारीफ...कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे बोले, 'सड़क से संसद तक लड़ना होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget