एक्सप्लोरर

डिफेंस एक्सपो 2020 का आज से हुआ आगाज, दिख रही है सेना की ताकत

रक्षामंत्री द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डिफेंस एक्सपो का मुख्य आयोजन आज से वृंदावन सेक्टर-15 में शुरू हो रहा है जो 9 फरवरी तक चलेगा.

नई दिल्ली: रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2020 का आज से लखनऊ में आगाज होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1.30 बजे इस डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. जिसके बाद सेना की ओर से भारत की सैन्य शक्ति का लाइव डेमो दिया जाएगा.

इसके अलावा वृंदावन में दर्शकों के लिए स्टेटिक डिस्प्ले भी लगाया गया है. जहां अत्याधुनिक सैन्य हथियार, मिसाइलें और उपकरणों को लगाया गया है. यहां उनकी जानकारियां ली जा सकेंगी. गोमती रिवर फ्रंट पर नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड अपनी शक्ति दिखाएंगे. वहीं वृंदावन में होने वाले एयर शो में एयरफोर्स आसमान को चीरते हुए अपनी ताकत पूरे विश्व को दिखाएगी. आर्मी का भी खास प्रदर्शन यहां देखने को मिलेगा. इन सब में डेयरडेविल की प्रस्तुति खास होगी.

आर्मी लाइव शो में बोफोर्स, बीएमपी, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, घुड़सवारी व घोड़े पर योगा, अर्जुन टैंक, ब्रिज लेइंग सिस्टम, पैरा ट्रपर्स, डेयर डेविल्स के बाइक स्टंट का लोग लुत्फ उठा सकेंगे. एयर शो में प्रमुख रूप से फाइटर जेट सुखोई सू-30, मालवाहक ग्लोबमास्टर C-17, सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम, हेलीकॉप्टर एमआई-17, तेजस, जगुआर, रुद्र, ध्रुव, चिनूक और डोर्नियर भाग लेंगे.

बनाए गए हैं  सेल्फी प्वाइंट

स्टेटिक डिस्प्ले में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एंटी सेटेलाइट मिसाइल यानि मिशन शक्ति, अश्विन एयर डिफेंस सिस्टम, एंटी वॉरशिप रॉकेट लॉन्चर, ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल, मिसाइल डियूजर रोबोट, टैंक, मिग 21 बाइसन और देसी बोफोर्स धनुष का प्रदर्शन आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा.

रक्षा उपकरणों के कारोबारियों के इस समागम में 70 से ज्यादा देशों की कुल 1028 कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी. इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां हैं.  दर्शकों के लिए गोमती रिवर फ्रंट और वृंदावन एक्सपो स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं. इसमें रिवर फ्रंट पर दर्शक बंकर, टैंकों, बीएमपी के साथ सेल्फी ले सकेंगे.

इसके अतिरिक्त, उनके लिए एडवेंचर गेम जोन, सेना में रोजगार के अवसर का स्टॉल, सिमुलेटर लगाया जा रहा है. जबकि वृंदावन स्थल पर वह स्टेटिक जोन में सेना के जवानों के साथ और अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेल्फी ले सकेंगे.

यूपी पुलिस भी दिखाएगी ताकत

डिफेंस एक्सपो में यूपी पुलिस भी अपनी ताकत दिखाएगी. यूपी कप एप, 112 आपात सेवा और एटीएस के हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा. यूपी एटीएस द्वारा प्रयोग की जा रही स्नाइपर, एमपी पांच, क्वाड बाइक, रोप लांचर, पावर एसेंडर और आधुनिक फाइबर आप्टिकल कैमरे का प्रदर्शन होगा.

रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अमित सहाय ने बताया कि प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो 2020 में 1028 कंपनियां भाग ले रही हैं. इस प्रदर्शनी में 500 बी 2 बी मीटिंग होगी. जिसमें 200 से ज्यादा एमओयू साइन होने की उम्मीद है. इंडिया अफ्रीका डिफेन्स मिनिस्टर कन्क्लेव आयोजित होगा.  15 अफ्रीकी देशों के रक्षामंत्री इसमें शामिल रहेंगे. इस चार दिवसीय आयोजन में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी शिरकत करेंगे. एक्सपो के दौरान रक्षा सौदों से जुड़े तकरीबन 200 से ज्यादा सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित होंगे.

रक्षा मंत्रालय की जन सम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने यहां बताया डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण है. इसके पहले वर्ष 2018 में इसका दसवां संस्करण चेन्नई में आयोजित हुआ था. इस बार यह एक्सपो चेन्नई से भी बड़ा है.

ये भी पढ़ें-

INDVsNZ 1st ODI Live Updates: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में जीता टॉस, गेंदबाजी करने का फैसला किया

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget