एक्सप्लोरर

तीनों सेनाओं के लिए 1,868 रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक खरीदेगी सरकार, जानें खासियत

Indian Army: रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो भारी मात्रा में रसद और सैन्य सामानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मददगार होगा.

सेना के तीनों अंगों थल सेना, वायुसेना और नौसेना को 1,868 रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय ने एसीई और जेसीबी इंडिया से करार किए हैं. करीब 697 करोड़ रुपए की लागत से मिलने वाले ये वाहन युद्ध से जुड़े विभिन्न अभियानों में तीनों सेनाओं के लिए मददगार होंगे. युद्ध क्षेत्र के अलावा इन वाहनों का इस्तेमाल रसद लाने और ले जाने में भी किया जा सकेगा.

थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों को मिलेगा लाभ

दोनों कंपनियों के साथ गुरुवार (20 फरवरी 2025) को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए. रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) की खरीद के लिए कुल 697.35 करोड़ रुपये के अनुबंध किए गए हैं. इस मौके पर रक्षा सचिव आरके सिंह भी मौजूद थे. रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक (आरटीएफएलटी) एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जो भारी मात्रा में रसद और सैन्य सामानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मददगार होगा. इस प्रकार थलसेना, वायुसेना और नौसेना की परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाएगा.

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

इन अनुबंधों से राष्ट्रीय रक्षा उपकरण विनिर्माण क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी. परियोजना में कंपोनेंट के विनिर्माण के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं. यह खरीद भारत के रक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर भारत का एक गौरवशाली ध्वजवाहक होगा.

केंद्र सरकार ने गुरुवार को ही 1,220 करोड़ रुपये की एक बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना को भी मंजूरी दी. यह सौदा भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इस सौदे के अंतर्गत तटरक्षक बल को अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो मिलेंगे. ये अत्याधुनिक रेडियो हाई-स्पीड डेटा और सुरक्षित वॉयस ट्रांसमिशन के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय सूचना विनिमय, सहयोग और स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करेंगे.

ये भी पढ़ें : '7 दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार', राष्ट्रपति शासन लगते ही मणिपुर राज्यपाल ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget