एक्सप्लोरर

'भारतीय सेना ने स्किल्ड सर्जन की तरह काम किया, PAK की फौज को घुटनों पर ला दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने आतंकियों का एक कुशल सर्जन की तरह ऑपरेशन किया, इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं.

Rajnath Singh on Operation Sindoor: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में डॉ. केएनएस मेमोरियल अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद की जड़ों पर सटीक हमला किया.

अस्पताल के वर्षगांठ समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं भारत ने पिछले आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की और सफलतापूर्वक पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के कई ठिकानों पर करारा प्रहार किया, आतंकवाद की जड़ों पर सटीक हमला किया और बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए.'

भारतीय सेनाओं ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह किया काम: राजनाथ

उन्होंने कहा, 'भारतीय सेनाओं ने एक कुशल डॉक्टर और सर्जन की तरह काम किया है. जैसे एक कुशल सर्जन जहां बीमारी की जड़ मौजूद होती है वहीं अपने औजारों का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही भारतीय सेनाओं ने भी बड़ी सटीकता के साथ आतंकवाद की जड़ों पर अपने हथियारों का इस्तेमाल किया है, लेकिन जेसे कि पाकिस्तान की आदत है कि वह जल्दी मानता नहीं है. उसने भारत की जमीन पर हमला करने के प्रयास करने शुरू कर दिए, आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया. मंदिर, गुरुद्वारों और गिरजाघरों पर निशाना लगाया गया. उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने जो कार्रवाई की है, उसने पाकिस्तान की फौज को घुटनों पर ला दिया.'

भारत ने PAK के किसी नागरिक को क्षति नहीं पहुंचाई: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, 'हमारी जवाबी कार्रवाई में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों पर ही प्रहार किया जाए और उनकी सिविल पॉपुलेशन को इससे दूर रखा जाए. एक कुशल सर्जन की भांति भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन किया है, इसके लिए मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं.'

डॉक्टर और सैनिक दोनों आपातकाल स्थिति के लिए रहते हैं तैयार: राजनाथ

रक्षा मंत्री ने कहा, 'साथियों, यह आप सबने भी महसूस किया होगा कि सैनिक और डॉक्टर दोनों के काम और प्रतिबद्धता में काफी समानताएं हैं. दोनों ही आम नागरिकों की रक्षा करते हैं. एक स्वास्थ्य की रक्षा करता है और दूसरा राष्ट्र की रक्षा करता है. दोनों का डिसिप्लिन और ट्रेनिंग बड़ा ही कठोर होता है. दोनों को बड़ी नाजुक परिस्थिति में बड़े निर्णय लेने होते हैं. यह दोनों ही किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हमेशा तैयार होते हैं.'

उन्होंने कहा, 'इस देश की जनता ने यदि हाल में भारतीय सेनाओं का पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा है तो हमारे डॉक्टर्स और सर्जन्स का साहस और उनकी प्रतिबद्धता को पूरे देश ने कोविड महामारी के दौरान देखा है. सैनिकों की भांति हमारे डॉक्टर्स भी अपनी ड्यूटी, अपने साहस और देश और समाज की सेवा के लिए जाने जाते हैं और सम्मान पाते हैं.'

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुर्शिदाबाद से ओवैसी का बड़ा हमला: ममता के BJP कनेक्शन पर खोला पुराना पन्ना
मुर्शिदाबाद से ओवैसी का बड़ा हमला: ममता के BJP कनेक्शन पर खोला पुराना पन्ना
'Thank You भारत, मुश्किल समय में निभाया साथ', इस्लामबाद वार्ता फेल होने के बाद बोला ईरान, जानें पाकिस्तान को लेकर क्या कहा
'Thank You भारत, मुश्किल समय में निभाया साथ', इस्लामबाद वार्ता फेल होने के बाद बोला ईरान, जानें PAK को लेकर क्या कहा
'वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के रीति-रिवाजों में नहीं होगा कोई बदलाव', सुप्रीम कोर्ट ने कहा
'वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के रीति-रिवाजों में नहीं होगा कोई बदलाव', सुप्रीम कोर्ट ने कहा
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
Noida Protest Live: नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
नोएडा मामले पर योगी सरकार के मंत्री बोले- सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही
Iran War: पहले 50% टैरिफ की धमकी, अब US से तेल खरीदने की सिफारिश... ईरान वॉर के बीच ट्रंप का नया पैंतरा
पहले 50% टैरिफ की धमकी, अब US से तेल खरीदने की सिफारिश... ईरान वॉर के बीच ट्रंप का नया पैंतरा
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
Assembly Election 2026 Live: 'हम किसी की B टीम नहीं...', बंगाल में ओवैसी ने ममता को बीजेपी से रिश्ते की दिलाई याद; बोले- इन्हें मुसलमानों से नहीं, उनके वोटों से प्यार..
LIVE: 'हम किसी की B टीम नहीं...', बंगाल में ओवैसी ने ममता को बीजेपी से रिश्ते की दिलाई याद; बोले- इन्हें मुसलमानों से नहीं, उनके वोटों से प्यार..
Embed widget