एक्सप्लोरर

‘नाम लाइट जरूर है लेकिन काम हेवी है’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को सौंपा LCH प्रचंड

Light Combat Helicopter: भारतीय वायुसेना ने देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) को सोमवार को औपचारिक रूप से यहां अपने बेड़े में शामिल कर लिया. इससे वायुसेना की ताकत में और वृद्धि होगी.

Rajnath Singh On LCH Prachand: वायुसेना (IAF) को देश का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopter) मिल गया है. खास बात ये है कि भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर, एलचीएच को सीमा के करीब जोधपुर (Jodhpur) में तैनात किया जाएगा. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की मौजूदगी में लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर को वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया. एलसीएच को प्रचंड (Prchand) नाम दिया गया है.

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एलचीएस दुश्मनों को चकमा देते हुए, विभिन्न प्रकार के गोला बारूद को कैरी करने और शीघ्रता से यथास्थान पर पहुंचाने में सक्षम है. यह LCH विभिन्न इलाकों में हमारी आर्म्ड फोर्स की जरूरतों पर पूरी तरह खरा उतरता है. ऐसे में LCH, हमारी सेना और एयरफोर्स दोनों के लिए एक आदर्श मंच है.

नाम लाइट जरूर है लेकिन काम हैवी है 

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस एलसीएच का नाम लाइट जरूर है लेकिन काम हैवी है. मुझे बताया गया, कि LCH का डिजायन और डेवलपमेंट आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप किया गया है. अपने विकास के चरण  में अनेक प्रकार की टेस्टिंग में  इसने तमाम चुनौतियों से निपटने में अपनी योग्यता दिखाई है. उन्होंने कहा कि साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान, इसकी जरूरत को गंभीरतापूर्वक महसूस किया गया. दो दशकों की रिसर्च और डेवलपमेंट की प्रतिफल है एलसीएच. भारतीय वायुसेना में इसका शामिल होना एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

भारतीय वायुसेना स्वदेशी पर करती है भरोसा

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आगे कहा कि आज LCH का प्रवेश, इस बात का प्रतीक है कि देश जितना भरोसा भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) पर करता है, भारतीय वायुसेना भी उतना ही भरोसा स्वदेशी साजो-सामान पर करती है. एलसीएच के सेना में शामिल होने के बाद भारतीय वायुसेना की भूमिका और अधिक प्रभावी रूप में हमारे सामने होगी. हैवी वैपन्स दुश्मन के लिए आसान टारगेट (Target) होते हैं. यही वजह है कि हल्के वैपन ज्यादा सही रहते हैं. नाम लाइट जरूर है लेकिन काम हेवी है इस एलसीएच का.

ये भी पढ़ें:

IAF को मिली नई ताकत, शामिल किया गया 10 स्वदेशी LCH 'प्रचंड', जानें क्यों चीन-पाक की उड़ेगी नींद, 10 प्वाइंट्स

LCH In Airforce: वायुसेना को मिला देश का पहला स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget