एक्सप्लोरर

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2800 करोड़ से 6400 रॉकेट खरीद को मिली मंजूरी, जानें पिनाक MBRL की खासियत

Pinaka Multi Barrel Rocket Launcher: भारत में बनी पिनाक हथियार प्रणाली का नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है. डीआरडीओ ने पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर को स्वदेशी तौर पर विकसित किया है.

Pinaka Multi Barrel Rocket Launcher: सीमान्त क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की बात हो या युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का मामला भारतीय सेना हर मोर्चे पर खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. भारत सरकार भी इन मुद्दों को लेकर काफी एक्टिव नजर आती है और सशस्त्र बलों की ताकत में लगातार इजाफा कर रही है. 

इस बीच भारतीय सेना के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. रक्षा मंत्रालय की ओर से 2800 करोड़ रुपये में करीब 6400 रॉकेट की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. ये रॉकेट पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर में इस्तेमाल होते हैं. 

इन रॉकेट्स की होगी खरीद

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद की हालिया बैठक में दो तरह के रॉकेटों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें एरिया डेनियल म्यूनिशन टाइप 2 और टाइप 3 के तौर पर जाना जाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सेना की ओर से इन रॉकेट्स की खरीद की जाएगी. हालांकि, भारतीय सेना केवल स्वदेशी स्त्रोतों से ही रॉकेट खरीदेगी. एएनआई के अनुसार इस खरीद में दो मुख्य दावेदार हैं, जिनमें इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड ऑफ सोलर इंडस्ट्रीज और म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड शामिल हैं. ये कंपनियां आयुध कारखानों का निगमीकरण कर बनाई गई हथियार बनाने वाली कंपनियों में से एक है.

मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर को कैसे मिला नाम पिनाक?

भारत में बनी पिनाक हथियार प्रणाली का नाम भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखा गया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर को स्वदेशी तौर पर विकसित किया है. इस हथियार प्रणाली को आर्मेनिया समेत कई देशों में निर्यात भी किया गया था.

पिनाक एमबीआरएल है क्या?

पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) स्वदेशी तौर पर विकसित हथियार प्रणाली है, जिसे सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए बनाया गया है. 1980 के दशक के आखिर में डीआरडीओ ने रूस के मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए इसे विकसित किया. 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पिनाक हथियार प्रणाली ने दुश्मनों को नाकों चने चबवा दिए थे.

क्या है पिनाक की खासियत?

पिनाक मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर 44 सेकंड के समय में 12 रॉकेट दाग सकती है. इसके नए संस्करण को उन्नत तकनीक से लैस किया गया है. पहले संस्करण की तुलना में इसका वजन कम है. नई पिनाक प्रणाली 45 किमी तक की रेंज हासिल कर सकती है, जो भारतीय सेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

वहीं, डीआरडीओ इसकी मारक क्षमता को लगातार बढ़ाने के लिए काम कर रही है. पिनाका एमके-1, रेंज 40 किमी, पिनाक एमके-1 इनहैंस्ड की रेंज 60 किमी, विकसित किए जा रहे पिनाक एमके-II की रेंज 90 किमी और पिनाक एमके-III की रेंज 120 किमी है. 

टाटा कंपनी से क्या है कनेक्शन?

पिनाक हथियार प्रणाली को टाटा के ट्रकों पर लगाया गया है. ये तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. टाटा कंपनी के कई वाहन भारतीय सेना से जुड़े हैं. पिनाक हथियार प्रणाली के उत्पादन की परियोजना में निजी क्षेत्र की कंपनियां लार्सन एंड टूब्रो और टाटा डिफेंस एंड इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

वायुसेना की और बढ़ेगी ताकत, 97 तेजस फाइटर जेट और 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की खरीद को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget