एक्सप्लोरर

‘लव जिहाद’ पर कानून बनाने जा रही है कर्नाटक सरकार, CM येदियुरप्पा बोले-दो-तीन दिनों में होगा फैसला

लव जिहाद कानून के बारे में येदियुरप्पा ने कहा कि मैं अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पहले ही चर्चा कर चुका हूं और दो-तीन दिन के अंदर ही हम इस मामले में निर्णय करने जा रहे हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा. वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर राज्य सरकार की 'नाकामी' से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाने और सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया.

येदियुरप्पा ने कहा, ' मैं अपने वरिष्ठ अधिकारियों से पहले ही चर्चा कर चुका हूं और दो-तीन दिन के अंदर ही हम इस मामले में निर्णय करने जा रहे हैं.' उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के रुख से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है और वह इस पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहते हैं.

‘लव जिहाद’ पर कानून लाने पर विचार कर रही है हरियाणा सरकार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार “लव जिहाद” पर कानून लाने पर विचार कर रही है और इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से जानकारी मांगी गई है जिसने इस मुद्दे पर एक विधेयक पारित किया था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने बलपूर्वक या प्रलोभन देकर और शादी करके धर्मांतरण के खिलाफ पिछले साल एक विधेयक पारित किया था.

हरियाणा के बल्लभगढ़ के निकिता तोमर हत्या मामले में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में विज ने कहा, “हम हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.”

निकिता के परिजनों को मुहैया कराई है सुरक्षा गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में जल्द ही चालान दायर किया जाएगा और इसे फास्ट ट्रैक अदालत के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. विज ने सदन को बताया कि पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है. विज ने कहा कि आरोपी तौसीफ का संबंध किसी ‘‘राजनीतिक परिवार’’ से है और उसे वारदात के 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया था.

गौरतलब है कि 26 अक्टूबर की शाम बल्लभगढ़ में निकिता तोमर पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी. तभी दो युवकों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की. निकिता के विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  निकिता के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने का उस पर दबाव बना रहा था.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- ‘लव जिहाद’ पर कानून लाने पर विचार कर रही है सरकार

बिहार: आखिरी चरण आसान करेगा सत्ता की राह, यहां पढ़ें- सीटों से लेकर समीकरण तक की पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget