एक्सप्लोरर

पंजाब: कर्ज के चलते किसान पिता-पुत्र ने की आत्महत्या, अधिकारी बोले- माफ हो चुका था लोन

होशियारपुर के मोहदीपुर गांव में कर्ज में डूबे किसान पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली. हालांकि उनके मौत के दो दिन बाद पंजाब में किसानों के लिए 2017 में शुरू की गई ऋण माफी योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसके तहत दोनों राहत के हकदार थे.

जालंधर : होशियारपुर के मोहदीपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात किसान जगतार सिंह बाजवा (70) जो अपने गांव के सरपंच रह चुके थे और वर्तमान में नंबरदार थे और उनके बेटे कृपाल सिंह बाजवा (40) ने आत्महत्या कर ली थी. दोनों पिता-पुत्र किसान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे. मरने से पहले बेटे द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उनके इस कदम के लिए केंद्र को दोषी ठहराया, साथ ही यह भी इंगित किया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार उनके कर्ज माफ करने में विफल रही.

अब यह पता चला है कि 2017 में घोषित राज्य सरकार की ऋण माफी योजना के लिए पात्र होने के बावजूद सहकारी सोसायटी ने अपना कर्ज वसूलने के लिए छह महीने पहले उन्हें घर और संपत्ति की नीलामी के बारे में सूचना भेजी थी. वहीं, पंजाब सरकार के सूत्रों का दावा है कि हाल ही में कर्ज माफी की उनकी फाइल को मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन सोसायटी द्वारा उन्हें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया था.

जगतार 3 एकड़ जमीन वाला एक छोटा किसान था, जिसमें से उसने अपने दो बेटों को एक-एक एकड़ जमीन हस्तांतरित की थी. एक एकड़ का एक हिस्सा उन्होंने एक निजी बैंक से ऋण का भुगतान करने के लिए कुछ साल पहले बेची थी. पिता और पुत्र पर कुल मिलाकर 6.50 लाख रुपए का कर्ज था.

जगतार के बड़े बेटे को मिला था नोटिस

जगतार के बड़े बेटे इंद्रजीत अलग घर में रहते हैं और ठेके की जमीन पर खेती करते हैं. उन्होंने पिछले साल 21 अगस्त को उस्मान सईद मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी से नोटिस प्राप्त किया था. कृपाल सिंह को संबोधित नोटिस में यह उल्लेख किया गया था कि उन्होंने 31 जुलाई 2018 को 1,67, 365 रुपए का ऋण लिया है और डिफॉल्टर हैं. इस पर ब्याज की राशि 38,053 रुपए जोड़कर कुल ऋण राशि 2,05,418 रुपए बनता है. जिस समय पंजाब सरकार ने कर्ज माफी योजना शुरू की थी, उस समय ब्याज के साथ उनकी कुल देय राशि 2 लाख रुपए से कम थी.

नोटिस में कृपाल को 15 दिनों के भीतर राशि लौटाने या पंजाब सहकारी सोसायटी अधिनियम 1961 की धारा 63 सी के तहत कार्रवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया था. इसके तहत गिरफ्तार करने या ऋण की वसूली के लिए घर और संपत्ति की नीलामी की बात कही गई थी. नोटिस में कहा गया था कि यह नोटिस गारंटर पर भी लागू है, जो जगतार सिंह थे.

सोसायटी के सचिव ने कहा- नोटिस की जानकारी नहीं

उधर, सोसायटी के सचिव अमृत सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी नोटिस की जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज माफी के लिए उनकी फाइल को सरकार ने पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में मंजूरी दे दी थी. मृतकों के घर से पंजाबी में लिखे दो अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद हुए हैं. दोनों नोटों में कहा गया है कि हर राजनीतिक दल को किसानों के वोटों की चिंता थी और किसी को भी उनकी चिंता नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget