एक्सप्लोरर

बेटी की ऑनलाइन क्लास के लिए किसान ने अपनी गाय बेचकर खरीदा स्मार्टफोन, आजीविका का एक मात्र साधन थी

किसान ने कहा कि '' पैसे की हमेशा ही तंगी रहती है. मैं हर महीने 5000 रुपए कमाता हूं, कभी-कभी इससे कम भी, लेकिन मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे दोनों बच्चे स्कूल जाएं ''

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते स्कूल और कॉलेज खुल नहीं पाये हैं. ऐसे में वे ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के एक किसान ने बेटी की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के लिये अपनी गाय बेची दी. मंगलवार को पॉपुलर पेज 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' ने सोशल मीडिया पर किसान की स्टोरी शेयर की. हालांकि स्टोरी में किसान का नाम नहीं दिया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर किसान की प्रशंसा की जा रही है और उसे मदद के ऑफर भी दिये गये हैं.

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ अपने इंटरव्यू में किसान ने बताया कि जब महामारी के चलते स्कूलों ने अपनी कक्षाएं ऑनलाइन शुरू की तो उसने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए ताकि वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के लिए स्मार्टफोन खरीद सके.

5000 हजार से कम मासिक आय किसान ने कहा कि '' पैसा की हमेशा ही तंगी रहती है. मैं हर महीने 5000 रुपए कमाता हूं, कभी-कभी इससे कम भी, लेकिन मैंने यह सुनिश्चित किया कि मेरे दोनों बच्चे स्कूल जाएं '' उन्होंने कहा कि उन्हें आठवीं कक्षा में स्कूल छोड़ना पड़ा था, लेकिन वह अपने 7 साल के बेटे और 10 साल की बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते हैं.

गांव में फोन उधार लेने में गुजर जाता था आधा दिन जब उनकी बेटी के स्कूल ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं तो उनके पास स्मार्टफोन नहीं था. छात्रा शुरू में अपने गांव में लोगों से स्मार्टफोन उधार लेती थी ताकि वह पढ़ाई कर सके. किसान ने बताया कि "वह आधे दिन पूरे गांव में घूमते हुए गुज़ारती थी, किसी से फोन उधार लेने की कोशिश करती थी. जल्द ही लोग तंग आ गए"

दोस्तों से उधार लेकर खरीदा स्मार्टफोन बेटी को निराश देखकर उसने स्मार्टफोन अरेंज करने का फैसला किया. किसान ने बताया "मैंने अपने कुछ दोस्तों से बात की, मेरी स्थिति के बारे में बताया और उन्होंने मुझे 5000 रुपए उधार दिए!". किसान और उसकी पत्नी ने फिर स्मार्टफोन देकर अपने बच्चों को सरप्राइज कर दिया. उन्होंने कहा,"मेरी बेटी ने इसे लिया और अध्ययन करना शुरू कर दिया. फोन ज्यादातर समय उसी के पास रहता है. मैं बहुत खुश था कि उसकी पढ़ाई कॉम्प्रोमाइज नहीं हुआ"

कुछ हफ्तों के बाद किसान के दोस्त चाहते थे कि वह अपने उधार लिए गए पैसे वापस लौटाये. उसे पैसे की व्यवस्था करने के लिए स्मार्टफोन बेचना पड़ता, लेकिन अपनी बेटी का दिल न टूटे इसलिये उसने अपनी गाय बेचने का कठिन निर्णय लिया.

आजीविका का साधन गाय ही किसान के अनुसार "मैंने वही किया जो करना चाहिये था. मैंने अपनी गाय बेची और अपना कर्ज चुकाया, भले ही हम सर्वाइव करने के लिए गाय के दूध बेचने पर निर्भर हैं," उन्होंने कहा कि यह उनकी बेटी का सपना था कि वह डॉक्टर बनें और इस विश्वास के साथ अपने इंटरव्यू को समाप्त किया कि वह एक दिन डॉक्टर की व्हाइट लैब कोट अवश्य पहनेंगी.

 

“I’m a farmer; I live with my wife and two kids– a 7 year old son and 10 year old daughter. Money has always been tight–... Posted by Humans of Bombay on Tuesday, 15 September 2020

मदद के लिये आगे आये लोग किसान की स्टोरी ने सोशल मीडिया पर दिलों को छू लिया है. इस स्टोरी को फेसबुक पर 14,000 लाइक और इंस्टाग्राम पर 52,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं. बहुत से लोगों ने उनकी प्रशंसा की है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने किसान की कॉन्टेक्ट डिटेल्स मांगी ताकि वे मदद कर सकें.

यह भी पढ़ें

कोरोना: दुनियाभर में अबतक साढ़े 9 लाख लोगों की मौत, 3 करोड़ संक्रमितों में से 2.25 करोड़ हुए ठीक

कंगना रनौत ने अब शेयर की बॉलीवुड के आठ आतंकियों की लिस्ट, बोली- इंडस्ट्री को इनसे बचाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget