एक्सप्लोरर

Chopper Crash: शहीद विंग कमांडर Prithvi Singh Chauhan की बेटी बनना चाहती है पायलट, जानिए पिता की याद में क्या कहा

Helicopter Crash: आगरा के दिवंगत विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान ( Prithvi Singh Chauhan) की बेटी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती है और भारतीय वायु सेना में पायलट (Pilot) बनना चाहती है.

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की बेटी पायलट बनना चाहती है. जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान (Wing Commander Prithvi Singh Chauhan) की भी मौत हो गई थी. पृथ्वी सिंह के इस तरह चले जाने से पूरा परिवार दुखी है. विंग कमांडर की 12 वर्षीय बेटी है, जिसका कहना है कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहती है और भारतीय वायु सेना में पायलट (Pilot) बनना चाहती है.

पायलट बनना चाहती है कमांडर पृथ्वी चौहान की बेटी

अपने परिजनों की उपस्थिति में आगरा के ताजगंज स्थित श्मशान में अपने सात वर्षीय भाई अविराज और चचेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह के साथ अपने पिता की चिता को जलाने के बाद सातवीं कक्षा की छात्रा आराध्या (Aaradhya) ने कहा कि वह अपने पिता का अनुकरण करना चाहती है क्योंकि वह उसके हीरो थे. उन्होंने कहा मेरे पिता मुझे अपनी पढ़ाई (Study) पर ध्यान देने की सलाह देते थे न कि अंकों का पीछा करने की. उनका मानना था कि अगर मैं पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करूंगी तो अच्छे अंक (Marks)आएंगे.

पृथ्वी सिंह चौहान का परिवार 2006 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर से आगरा (Agra) आ गया था. वह वर्ष 2000 में वायु सेना में शामिल हुए. वह तमिलनाडु में अपने काम के हिस्से के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ उड़ान भर रहे थे. जहां हादसे में उनकी मौत हो गई. वायुसेना के अधिकारियों, आगरा प्रशासन और पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी.

बता दें कि बीते 8 दिसंबर को देश ने हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 जवानों को खो दिया था. हर देशवासी को अपने अफसरों को खोने का गम है. सभी उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को साहस और इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना (Prayers) कर रहे हैं.

CDS Chopper Crash: लांस नायक तेजा का आज होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सैकड़ों लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget