एक्सप्लोरर

डार्कनेट ड्रग सिंडिकेट 'Ketamelon' का भंडाफोड़, करोड़ों की ड्रग्स और डिजिटल एसेट्स जब्त

NCB ने भारत में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क को पकड़ा है. 28 जून 2025 को कोचीन में तीन अलग-अलग पार्सलों में 280 LSD ब्लॉट्स पकड़े गए. जांच में सामने आया कि ये पार्सल एक ही संदिग्ध शख्स ने बुक किए थे.

NCB को डार्कनेट के जरिए ड्रग्स बेचने वाले भारत के सबसे बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी मिली है. इस नेटवर्क का नाम 'Ketamelon' था और ये बीते दो सालों से LSD और Ketamine जैसी नशे की चीजें देशभर में भेज रहा था. इस ऑपरेशन को NCB कोचीन यूनिट ने 'ऑपरेशन MELON' नाम दिया था, जिसमें 1127 LSD ब्लॉट्स और 131.66 ग्राम केटामाइन के साथ करीब 70 लाख की डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है.

जांच में मिली ये चीजें

28 जून 2025 को कोचीन में तीन अलग-अलग पार्सलों में 280 LSD ब्लॉट्स पकड़े गए. जांच में सामने आया कि ये पार्सल एक ही संदिग्ध शख्स ने बुक किए थे. अगले दिन, 29 जून को उसके घर पर रेड की गई, जहां से 847 LSD ब्लॉट्स, 131.66 ग्राम केटामाइन, एक पेन ड्राइव, जिसमें डार्कनेट एक्सेस करने वाला सॉफ्टवेयर KITES OS था, कई क्रिप्टो वॉलेट्स, हार्ड डिस्क और करीब 70 लाख के USDT क्रिप्टोकरेंसी वाला हार्डवेयर वॉलेट मिला.

इस जगह से होती थी ड्रग्स की सप्लाई

जांच में पता चला कि Ketamelon भारत का एकमात्र 'लेवल-4' डार्कनेट ड्रग वेंडर था, यानी टॉप लेवल पर काम करने वाला. ये नेटवर्क UK के डीलर Gunga Din से ड्रग्स मंगवाता था, जो दुनियाभर में LSD सप्लाई करने वाले Dr. Seuss गैंग से जुड़ा हुआ है. Ketamelon ने देश के कई बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई, भोपाल, पटना, दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड में ड्रग्स भेजे. पिछले 14 महीनों में इसने 600 से ज्यादा पार्सल डिलीवर किए थे.

इस ड्रग का क्या होता है असर

जब्त की गई LSD और केटामाइन की मार्केट वैल्यू करीब 35.12 लाख बताई जा रही है. एक LSD ब्लॉट की कीमत 2500 से 4000 तक होती है. 2023 में NCB ने Zambada नाम की एक और बड़ी डार्कनेट ड्रग गैंग का पर्दाफाश किया था, जिसमें 29013 LSD ब्लॉट्स, 472 ग्राम MDMA और 51.38 लाख कैश जब्त किया गया था. उस केस में 14 लोग अरेस्ट हुए थे.

LSD यानी Lysergic Acid Diethylamide एक Hallucinogenic ड्रग है, जिससे इंसान को आवाजें दिखने लगती हैं और रंगों की आवाजें सुनाई देने जैसी अजीब अनुभूतियां होती हैं. इसे आमतौर पर छोटे कागज के टुकड़ों (blots या stamps) पर चढ़ाकर चाटा जाता है. 


ये भी पढ़ें:- टेकऑफ के बाद 900 फीट नीचे आ गया एअर इंडिया का प्लेन, अटक गई थी यात्रियों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget