एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi In Darbhanga: बिहार की धरती से राहुल गांधी का केंद्र सरकार को मैसेज- आज बहाने नहीं, जवाब चाहिए

दरभंगा में 'शिक्षा न्याय संवाद' के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए संविधान, सामाजिक न्याय और आरक्षण को लेकर कई बड़े बयान दिए.

Rahul Gandhi In Darbhanga: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा जिले में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम अंबेडकर छात्रावास में आयोजित किया गया था. जहां उन्होंने छात्रों और युवाओं के सामने केंद्र सरकार की नीतियों पर सीधा और तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा ''भाजपा सरकार इस देश में आपको कोई जगह नहीं देना चाहती है, आपको कोई इज्जत नहीं दी जा रही है. देश का सारा धन 5 से 10 पर्सेंट लोगों के पास है आपके हक़ को लूटा जा रहा है.''

राहुल गांधी ने साफ कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो सबसे पहले जाति जनगणना कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यह साफ कर दिया था कि वे जाति आधारित जनगणना नहीं कराएंगे, लेकिन हमने उन्हें संसद में यह कहकर मजबूर किया कि संविधान के अनुसार उन्हें यह करना ही होगा. राहुल गांधी ने कहा कि अब कोई ताकत जातिगत जनगणना को रोक नहीं सकती. यह देश के वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में पहला कदम होगा.

शिक्षा में समानता की भारी कमी-राहुल गांधी
उन्होंने यह भी कहा कि आज शिक्षा में समानता की भारी कमी है. सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा के क्षेत्र में ज़्यादा निवेश करे ताकि हर तबके के बच्चों को बराबर का अवसर मिल सके. राहुल गांधी ने शिक्षा और रोजगार में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने की भी मांग की और कहा कि यह सीमा अब अप्रासंगिक हो चुकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को आरक्षण मिलना चाहिए ताकि सामाजिक संतुलन बहाल हो सके.

बिहार सरकार ने रोकने की कोशिश की
राहुल गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है. यह सरकार अडानी और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की है, आम लोगों की नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार बिहार में आएगी तो वह इन नीतियों को बदलकर गरीबों और वंचितों के लिए काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि वे SC-ST और पिछड़े छात्रों के हॉस्टल में जाकर उनसे संवाद करना चाहते थे, लेकिन बिहार सरकार ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार नहीं चाहती कि वे छात्रों से मिलें और उनकी आवाज़ संसद तक पहुंचाएं.

बिहार पुलिस रोक नहीं पाई 
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई क्योंकि छात्रों की शक्ति उनके साथ है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम यह दिखाता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और सरकार उन लोगों को दबाना चाहती है जो छात्रों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों की बात करते हैं. उन्होंने यह भी दोहराया कि देश को आज बहाने नहीं, बल्कि जवाब चाहिए. संविधान के अनुसार सभी को समान हक मिलना चाहिए, और कांग्रेस इसी दिशा में काम करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget