एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Darbhanga: कायर समझा था क्या? बिहार पुलिस ने राहुल गांधी को रोका तो बोली कांग्रेस

Rahul Gandhi Darbhanga Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बिहार पुलिस ने अंबेडकर हॉस्टल के बाहर ही रोकने की कोशिश की, लेकिन राहुल छात्रावास तक पहुंच गए.

Rahul Gandhi Darbhanga visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे. उन्होंने यहां अंबडेकर कल्याण छात्रावास में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया. राहुल को बिहार पुलिस ने पहले छात्रावास जाने से रोका था, लेकिन वे फिर भी छात्रों तक पहुंचने में कामयाब हो गए. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे रोक नहीं पाए. बिहार कांग्रेस ने राहुल के लिए एक्स पोस्ट भी शेयर की है. 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंबेडकर छात्रावास में कहा, ''आपको एक साथ खड़ा होना है. बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मुझे रोक नहीं पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है. हमने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी होगी. वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं.''

पिछड़े वर्ग का जिक्र करते हुए राहुल ने केंद्र पर कसा तंज

राहुल गांधी ने कहा, ''देश की 90% आबादी को अपनी ताकत समझनी होगी. आपका ध्यान भटकाकर आपको रोका जा रहा है. ब्यूरोक्रेसी, कॉर्पोरेट इंडिया, एजुकेशन सिस्टम, मेडिकल सिस्टम में इस 90% आबादी का कोई नहीं मिलेगा, लेकिन अगर मनरेगा की लिस्ट निकालेंगे तो उसमें सिर्फ दलित, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग के लोग मिलेंगे. सारे के सारे कॉन्ट्रैक्ट, सारा धन चंद लोगों के हाथ में जाता है और आपको उल्टी-सीधी बातें बताकर आपका ध्यान भटकाया जाता है, इसलिए आपको एक साथ खड़े होना है.'' 

तानाशाही पर उतारू JDU-BJP गठबंधन - प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के दरभंगा दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने कहा, ''दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को रोकना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय एवं कायराना कृत्य है.  तानाशाही पर उतारू JDU-BJP गठबंधन की सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या बिहार में नेता प्रतिपक्ष का जाना अपराध है या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है? न्याय और क्रांति की धरती ​बिहार की जनता यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी.''

यह भी पढ़ें : 'IAEA को सौंपी जाए पाकिस्तान के परमाणु बमों की निगरानी'- न्यूक्लियर धमकियों के बीच दुनिया से बोले राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget