एक्सप्लोरर

संसद की विशेषाधिकार कमेटी करेगी रमेश बिधूड़ी और दानिश अली मामले की जांच, स्पीकर ओम बिरला का आदेश

Ramesh Bidhuri Remarks: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी और दानिश अली के मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है.

Danish Ali-Ramesh Bidhuri Issue: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बीएसपी सांसद दानिश अली और बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के मुद्दे पर सांसदों की शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है. गुरुवार (28 सितंबर) को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

चंद्रयान-3 की सफलता मसले पर लोकसभा में चर्चा के दौरान 21 सितंबर को रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इसकी चौतरफा आलोचना हुई थी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अपरूपा पोद्दार, DMK सांसद कनिमोझी और विपक्ष के कई अन्य सांसदों ने दानिश अली के प्रति एकजुटता दिखाई.

साथ ही बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी को लेकर बिरला को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इन सांसदों ने मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग उठाई. 

दानिश अली के खिलाफ शिकायत

वहीं बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और रवि किशन ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और दावा किया कि पहले दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने भी इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की.

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

अब दोनों ही मामले को विशेषाधिकार कमेटी के पास भेज दिया गया है. इसको लेकर निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार. उन्होंने दानिश अली प्रकरण में लोकसभा सचिवालय की कमेटी को जांच का जिम्मा सौंपा. आज यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि लोकसभा में बीजेपी का बहुमत है.''

उन्होंने आगे कहा, ''पहले लोकसभा ने 2006 में RJD-JDU-Congress का जूता व माईक मारपीट, 2012 में सोनिया गांधी की मारपीट व 2014 में तेलंगाना बनने के समय फैटा फाईट व सांसद को घायल देखा, ना कमेटी बनी ना सजा हुई.''

(इनपुट भाषा से भी)

Rajasthan Election: बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को दी राजस्थान में जिम्मेदारी तो क्या कुछ बोले दानिश अली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget