एक्सप्लोरर

India-Czech Republic Relation: चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, इन बड़े मुद्दों पर होगी बात

India-Czech Republic: जून 2022 में एस जयशंकर की चेक रिपब्लिक की यात्रा के बाद अब विदेश मंत्री जैन लिपावस्की लिपावस्की की भारत यात्रा हुई है, जहां दोनों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की थी.

Czech Republic Foreign Minister Jan Lipavsky India Visit: चेक रिपब्लिक के विदेश मंत्री जैन लिपावस्की (Jan Lipavsky) रविवार (26 फरवरी) देर रात भारत पहुंचे. तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान लिपावस्की भारत और चेक रिपब्लिक के बीच कई समझोते को अंजाम देंगे. विदेश मंत्री जैन लिपावस्की 1 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया, "चेक रिपब्लिक विदेश मंत्री जैन लिपावस्की का भारत में स्वागत करता हूं. उनकी यह यात्रा चेक रिपब्लिक के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी."

एस. जयशंकर के साथ होगी बैठक

विदेश मंत्रालय (MEA) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लिपावस्की अपनी भारत यात्रा के दौरान 28 फरवरी को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत की यात्रा के दौरान, जैन लिपावस्की के साथ चेक रिपब्लिक के संसद सदस्य, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उप मंत्री और एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा. लिपावस्की भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी बैठक करेंगे. उम्मीद है कि दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

1 मार्च को करेंगे मुंबई की यात्रा

यही नहीं, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और आपसी हित के क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है. तय कार्यक्रम के मुताबिक, "विदेश मंत्री लिपावस्की 28 फरवरी 2023 को CII की ओर से आयोजित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे. इसके बाद वह उसी दिन मुंबई की यात्रा करेंगे फिर 1 मार्च 2023 को प्रस्थान करेंगे."

पिछले साल एस. जयशंकर गए थे चेक रिपब्लिक

बता दें कि जून 2022 में एस जयशंकर की चेक रिपब्लिक की यात्रा के बाद लिपावस्की की भारत यात्रा हुई है, जहां दोनों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की थी. इस साल जनवरी में जयशंकर की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने वियना में एक बैठक की थी.

ये भी पढ़ें

Pashtun Long March: 2 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद पश्तून नेता अली वजीर ने रखा जलसा, हजारों की भीड़ जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget