एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: 70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ छोड़ गए साइरस मिस्त्री, इन देशों में हैं शानदार घर

Cyrus Mistry Property: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई है. जानिए साइरस मिस्त्री के कारोबार, प्रॉपर्टी और नेटवर्थ के बारे में.

Cyrus Mistry Networth: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (TATA Ex Chairman Cyrus Mistry) की मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में हुआ था. टाटा से जुड़ने के बाद से ही साइरस मिस्त्री कई तरह के विवादों में रहे. टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद (TATA And Cyrus Mistry Dispute) लंबे समय तक चला.

2012 में उन्हें टाटा का चेयरमैन बनाया गया, लेकिन 2016 में उनका पद से हटा दिया गया. खैर ये तो बात थी उनके विवाद की, लेकिन क्या आपको पता है साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ हजारों करोड़ रुपये थी? टाटा के साथ काम करने से पहले साइरस मिस्त्री प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे. उनके पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून रहे. जून 2022 में उनका 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. 

70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ (70,957 Crore) रुपये थी. साइरस के पास निर्माण से लेकर मनोरंजन, बिजली तथा वित्तीय कारोबार का दो दशकों से अधिक का अनुभव था. उनकी लीडरशीप में शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी (Pallonji Shapoorji Mistry) ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पूरे किए. 

मुंबई, लंदन और दुबई में शानदार घर

साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी रोहिका छागला के साथ मुंबई के एक बड़े घर (Cyrus Mistry Mumbai House) में रहते थे. साइरस मिस्त्री का आयरलैंड, लंदन और दुबई में भी आवास है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइरस मिस्त्री के नाम पर शानदार यॉट है. 2020 के प्रबंधन विवाद तक, साइरस मिस्त्री के पास टाटा समूह के निजी जेट बेड़े (Private Jet Fleet) तक पहुंच थी, जिसमें पंजीकरण वीटी-टीबीटी के साथ डसॉल्ट फाल्कन 2000 (Dassault Falcon 2000) शामिल है. 

ये भी पढ़ें- Cyrus Mistry Death: सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा

ये भी पढ़ें- NCRB Data: 2021 में भारत के 1.64 लाख से ज्यादा लोग हुए आत्महत्या करने को मजबूर, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget