एक्सप्लोरर

Cylinder Blast: मुंबई पुलिस में काम करने वाली कॉन्सटेबल के घर में सिलिंडर ब्लास्ट, बाल-बाल बचा परिवार

Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar: जैसे ही इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फंसालकर को मिली वो पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए तुरंत ही कॉन्सटेबल विजय के घर पहुंचे.

Mumbai Cylinder Blast: आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी, “जाको राखे साईयां मार सके ना कोय” शनिवार (Saturday) को इस मुहावरे का जीवंत अर्थ (Vivid Example of Idiom) देखने को मिला जब एक घर में सिलिंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया और घर के किसी सदस्य को खरोंच तक नहीं आई. मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन (Police Station) में कॉन्सटेबल के पद पर तैनात विजय गोडेकर (Vijay Godekar) के घर एक बहुत बड़ी आफत आने वाली थी लेकिन वो मानो छू कर चली गई हो. जैसे ही इस घटना की जानकारी मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फंसालकर (Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar ) को मिली वो पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए तुरंत ही कॉन्सटेबल विजय के घर पहुंचे. 

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने फोर्स की तरफ से मदद का आश्वासन भी दिया. कमिश्नर विवेक फंसालकर ने ABP न्यूज से खास बातचीत में बताया कि मैंने कॉन्सटेबल विजय के घर पर जाकर देखा वहां धमाके के बाद पूरा घर अस्त-व्यस्त हो गया था. उन्होंने बताया कि मैंने विजय के परिवार से मुलाकात की और उन्हें डिपार्टमेंट की ओर से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है. मैंने उनके परिजनों से कहा आप लोगों के साथ मुंबई पुलिस खड़ी है. आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

परिवार के सामने हुआ सिलिंडर ब्लास्ट
विजय ने ABP न्यूज को बताया उन्होंने कल (22 जुलाई) की दोपहर 12 बजे के लगभग उन्होंने अपने घर के गैस का सिलेंडर बदला था, पता नही कहां से गैस लीक हुई थी ये बात समझ में नहीं आई. गैस सिलिंडर लगाने के बाद मैं पुलिस स्टेशन चला गया और परिवार में के लोग 2 बजे तक तो घर में थे लेकिन उसके बाद परिवार के सभी लोग मां, पत्नी और बेटा सब लोग महालक्ष्मी मंदिर चले गए थे. शाम को जब ये लोग वापस घर आए तो उनकी आंखों के सामने ही ये हादसा हुआ. 

पत्नी और मां ने बताया कैसे हुआ हादसा
विजय की पत्नी मानसी (Mansi) ने ABP न्यूज़ को बताया की शाम करीब 6 बजे वो यहां पहुंची. घर का दरवाजा खोला घर में गई और गैस की बदबू (Gas Smell) आने की वजह से बाहर निकल आई और अचानक से धमाका (Blast) हो गया. मानसी जब ये बता रही थी उनकी आंख भर गई वो बाल बाल बची थी. मानसी ने बताया की इस धमाके में कुछ भी हो सकता था मेरा बेटा बच गया पर मेरी बिल्ली (Cat) का मुंह जल गया. विजय की मां शालन (Vijays Mother) ने ABP न्यूज़ से बातचीत की और बताया की पड़ोसी ने अपने दरवाजे पर दिया जलाया हुआ था और ऐसा लगा आग वहां से रेंगते हुए घर में गई और सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया इस हादसे में मेरी साड़ी भी जलने लगी पर आसपास के लोगों ने बुझाया मुझे तो पता ही नही चल रहा था की मेरी साड़ी में आग लगी हुई है.

यह भी पढ़ेंः
BMC ने राणा दंपत्ति को भेजा कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार में कांग्रेस विधायक नाराज, 14 मई को करेंगे आलाकमान से मुलाकात

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget