एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: झारखंड सरकार से नाराज हैं कांग्रेस विधायक? 14 मई को करेंगे आलाकमान से मुलाकात

Jharkhand Politics: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस विधायकों की नहीं सुनी जा रही है. झारखंड के प्रशासनिक अधिकारी भी कांग्रेस विधायकों की बातों को तवज्जों नहीं देते हैं.

Jharkhand Political Crisis: झारखंड में सियासी पारा चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के सीनियर लीडर और विधायक इरफान अंसारी (Congress Leader Irfan Ansari) नाराज दिखाई दे रहे हैं. इरफान खान ने इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के 7-8 विधायक मेरे साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा भी किया है आने वाली 14 मई को कांग्रेस के 7-8 विधायक उनके साथ दिल्ली जा रहे हैं. दिल्ली जाकर वो कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में वो अपनी बात कांग्रेस आलाकमान से कहेंगे. ये सभी लोग अपनी समस्या सिर्फ कांग्रेसआलाकमान को शेयर करेंगे

सूत्रों के अनुसार झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस विधायकों की नहीं सुनी जा रही है. झारखंड के प्रशासनिक अधिकारी भी कांग्रेस विधायकों की बातों को तवज्जों नहीं देते हैं. आपको बता दें कि झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के 4 मंत्री हैं. बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम. आपको बता दें कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये भी कहा जा सकता कि आने वाले समय में झारखंड की सियासत उथल-पुथल होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

कांग्रेस इरफान अंसारी के साथ 7-8 विधायक
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के साथ 7-8 विधायक हैं. इन कांग्रेस विधायकों की इच्छा है की उन लोगों में से कुछ को कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाया जाएं लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार उन लोगों की अनदेखी कर रही इसलिये इरफान सहित 7-8 कांग्रेस विधायक नाराज हैं. दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करने जायेंगे. झारखंड में कांग्रेस के कुल 17 विधायक हैं. जेएमएम कांग्रेस गठबंधन की सरकार है.

आईएएस पूजा सिंघल पर बोले इरफान 
वहीं झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के मामले पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी को पूजा सिंघल के मामले को सीएम हेमंत सोरेन से नहीं जोड़ना चाहिए. बीजेपी झारखंड सरकार को बदनाम कर रही. सरकार को अस्थिर करना चाहती है. आपको बता दें कि आईएएस पूजा सिंघल के पति के ठिकानों पर लगातार छापेमारी हो रही है. ईडी उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन से पूछताछ कर रही है. वहीं सोमवार को ईडी ने पूजा सिंघल को भी समन भेजा है.

यह भी पढ़ेंः

IAS Pooja Singhal:कम उम्र में ऑफीसर की नौकरी के बाद तलाक देकर दूसरी शादी, जानें पूजा सिंघल की पूरी कहानी

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और उनके CA से आमने-सामने बिठाकर ED की पूछताछ, मिले हैं अहम सबूत

JMM के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 'हेमंत सोरेन का पूजा सिंघल मामले से कोई लेना देना नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget