एक्सप्लोरर

Cyclone Yaas: तूफान 'यास' को लेकर तीनों सेनाएं अलर्ट, NDRF और कोस्टगार्ड भी मुस्तैद, जानें कैसी हैं तैयारियां

यास तूफान 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लैंडफाल करने की उम्मीद है. इन दोनों राज्यों के अलावा इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान निकोबार के उत्तरी क्षेत्रों और तमिलनाडु में भी होने की आशंका है.

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवात की आशंका से राज्य और स्थानीय प्रशासन के साथ साथ एनडीआरएफ, कोस्टगार्ड, नौसेना, वायुसेना और थलसेना भी पूरी तरह से अलर्ट पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए अपनी टीम तैनात करनी दी है.

ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवात यास के खिलाफ एनडीआरएफ की अब कुल 113 टीमों को तैनात किया गया है‌‌.
पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में: 46
ओडिशा में: 52
अंडमान में: 01
आंध्रा में: 03
तमिलनाडु में: 03
एनडीआरएफ की 09 एसएआर यानी सर्च एंड रेस्क्यू टीम को स्टैंड बाय और बैकअप प्लान के लिए रखा गया है.

कोस्टगार्ड के जहाज और विमान पिछले तीन-चार दिनों से बंगाल की खाड़ी और पूर्वी तटों पर मछुआरों, बोट्स और कॉमर्शियल जहाजों को लाउड-स्पीकर के जरिए समंदर में ना जाने की अपील कर रही हैं. शनिवार को कोस्टगार्ड के सीनियर ऑफिसर्स ने सभी बंदरगाह, पोर्ट-ऑथॉरिटी, ऑयल-रिग्स मछुआरों की यूनियन के साथ वर्चुअल मीटिंग कर खतरे से आगाह किया और सभी संबंधित कर्मचारियों को सुरक्षित तटों पर पहुंचने का आह्वान किया है. कोस्टगार्ड ने 20 जहाज और 03 एयरक्राफ्ट्स को बंगाल की खाड़ी में तैनात किए हैं.

आपको बता दें कि यास तूफान 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लैंडफाल करने की उम्मीद है. इन दोनों राज्यों के अलावा इस चक्रवाती तूफान का असर अंडमान निकोबार के उत्तरी क्षेत्रों और तमिलनाडु में भी होने की आशंका है. यही वजह है कि स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सशस्त्र-सेनाएं भी पूरी तरह चौकस और तैयार हो गई हैं.

भारतीय नौसेना ने भी तूफान की आंशका को देखते हुए कमर कस ली है. नौसेना की विशाखापट्टनम स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय ने यास चक्रवात को देखते हुए कम से कम चार (04) युद्धपोतों को एचएडीआर यानि ह्यूमन अस्सिटेंस एंड डिजास्टर रिलीफ के लिए स्टैंड-बाय पर रख दिया है. इन जहाजों में मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और दूसरे राहत और बचाव के सामान हैं.

इसके अलावा बंगाल और ओडिशा में नौसेना ने आठ (08) डाइविंग टीम अभी से तैनात कर दी हैं. विशाखापट्टनम स्थित आईएनएस डेका और चेन्नई स्थित आईएनएस राजाली एयरबेस पर हेलीकॉप्टर्स और टोही विमानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों का एरियल-सर्वे के साथ साथ एयर-ड्रॉप के जरिए जरूरी सामान पीड़ित लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसके अलावा हेलीकॉप्टर्स को कैजुअल्टी-इवेकुएशन के लिए भी तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं.

वायुसेना के प्रवक्ता, विंग कमांडर आशीष मोघे के मुताबिक, एयरफोर्स का एक सी-17 ग्लोबमास्टर, एक आईएल-76, तीन सी-130 हरक्युलिस, चार एएन-32 और दो डोरनियर ट्रांसपोर्ट विमान यास तूफान से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 11 एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, 07 एमआई17, 2 चेतक, 3 चीता और 2 एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर्स भी किसी भी तरह के चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं.   

थलसेना की कोलकता स्थित पूर्वी कमान ने अपने 17 कॉलम्स को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए तैनात किया है. इन कॉलम्स में सेना की इंजीनियरिंग कोर के सैनिकों के साथ बोट्स और दूसरे जरूरी उपकरण हैं.

Delhi HC ने दिल्ली सरकार को सतर्क रहने का दिया निर्देश, कहा 'मलेरिया और डेंगू का संकट बर्दाश्त नहीं होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget