एक्सप्लोरर

चक्रवात निवार: प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बात की, मुआवजे का किया ऐलान

भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए. कई निचले इलाकों में पानी भर गया.

नई दिल्ली: तमिलनाडु में चक्रवात निवार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की. इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने राज्य में चक्रवात निवार और भारी बारिश से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों के लिए मुआवजा की घोषणा की. चक्रवात और भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

पीएमओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों और घायलों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से उपलब्ध कराई जाएगी और राज्य में राहत व बचाव कार्य में सहायता के लिए केंद्रीय दलों को भेजा जा रहा है.

पीएमओ ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलाडु के मुख्यमंत्री से बात की और राज्य में चक्रवात, भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.'

चक्रवात से तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत, 1,000 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए भीषण चक्रवाती तूफान निवार गुरुवार को पुडुचेरी के पास समुद्र तट पर पहुंच गया वहीं इस वजह से हुई भारी बारिश के कारण तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए. कई निचले इलाकों में पानी भर गया.

अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गयी और 1,086 पेड़ उखड़ गए. उन सभी पेड़ों को हटा दिया गया है. कई पेड़ बिजली के तारों पर और वाहनों पर भी गिर गए. चेन्नई में, कई इलाकों में नागरिकों ने इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने की भी शिकायत की.

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने कुडलूर का दौरा किया और वहां नुकसान का जायजा लिया. पानी भरे इलाकों में बचाव कर्मियों ने नावों का उपयोग कर लोगों तक खाना पहुंचाया वहीं कुछ लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए. शहरी इलाकों में नगर निकाय के कार्यकर्ताओं ने जमा हो गए पानी को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी आज जाएंगे पुणे-हैदराबाद-अहमदाबाद, कोरोना वैक्सीन की तैयारी का लेंगे जायजा

Weather update: उत्तर भारत में सर्द हुआ मौसम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget