एक्सप्लोरर

इस बार अलग अंदाज में मनेगा गणतंत्र दिवस, राफेल की रवानी होगी, लेकिन नहीं होगा परेड की धड़कन बाइक स्टंट

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में लगे लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है जिसके बाद उन्हें काम में लगाया गया है. परेड के अंदर घुसने वाले दरवाजे पर तैनात जवान लोगों का थर्मल स्कैनिंग करेंगे और टेम्प्रेचर सामान्य होने पर ही अंदर जाने की अनुमति होगी.

नई दिल्लीः इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. कोरोना के कारण इस बार नियमों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि इस बार परेड देखने वालों की संख्या काफी कम कर दी गई है. सरकार के मुताबिक पहले करीब सवा लाख लोग परेड में शामिल होते थे लेकिन इस बार ये संख्या मात्र 25 हजार ही है. इस बार परेड देखने वाले सभी लोगों का टेम्प्रेचर चेक किया जाएगा. प्रशासन की ओर से सबके लिए मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है.

परेड की धड़कन बाइक स्टंट नहीं होगा

इस बार के परेड में मोटरसाइकिल स्टंट को रद्द कर दिया गया है. इस परेड में सेना के जवान और पार्लियामेंट में तैनात होने वाले जवान हिस्सा लेते थे. कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार के परेड में पूर्व सैनिकों के परेड को जगह नहीं मिली है साथ ही वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों को भी इस बार की परेड शामिल नहीं किया जाएगा.

इस साल के परेड में 15 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्गों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में लगे लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है जिसके बाद उन्हें काम में लगाया गया है. परेड के अंदर घुसने वाले दरवाजे पर तैनात जवान लोगों का थर्मल स्कैनिंग करेंगे और टेम्प्रेचर सामान्य होने पर ही अंदर जाने की अनुमति होगी.

क्या होगा नया?

इस साल दर्शकों को पंक्तियों में व्यवस्थित और बनाए गए प्लेटफार्मों पर बैठने के बजाय रक्षा मंत्रालय की ओर से कुर्सियों की व्यवस्था की गई है. रक्षा मंत्रालय की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि उन्हें लॉन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छह फीट की दूरी पर बैठाया जाए.

इस साल के परेड में दर्शक राफेल की उड़ान देखेंगे. महिला फाइटर पायलट भावना कंठ इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी. भावना कंठ पहली बार राजपथ के ऊपर फाइटर जेट रफाल से उड़ान भरेंगी और देश के लोगों को राफेल की ताकत दिखाएंगी. इस साल के समारोह में कुल 42 एयरक्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे, जिसमें दो रफाल विमान शामिल हैं. साल 2018 में एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट्स के रूप में तैनात हुईं थी.

इंडिया गेट के पास होगा परेड का समापन

एक अधिकारी ने बताया कि इस बार परेड में शामिल केवल झांकी ही लाल किले तक जाएगी. उन्होंने बताया कि परेड का समापन इंडिया गेट के सी-हेक्सागॉन में होगा. इस बार के परेड में बांग्लादेश के 122 सैनिक भी शामिल होंगे. आजादी के बाद यह तीसरी बार होगा जब विदेशी सेना को भी परेड में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

क्या लेटरल एंट्री से बनी हैं ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला IAS, परेशान होकर ट्रोलर्स को दिया ये जवाबा

एक पाकिस्तानी ने टीवी पर भारतीय क्रिकेटर्स की तारीफ में गढ़े कसीदे, सुनकर आप भी हो जाएंगे मुरीद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget